Akshaya Tritiya Shopping Muhurat 2024: अक्षय तृतीया के दिन इस मुहूर्त में करें सामान की खरीदारी, मिलेगा शुभ फल

Akshaya Tritiya Shopping muhurat 2024: अक्षय तृतीया इस साल 10 मई 2024 को शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। यह दिन कर्मयोग, दान, पुण्य और नए कार्यों की शुरुआत के लिए बहुत शुभ माना जाता है।
Updated:- 2024-05-10, 10:12 IST
akshay tritiya shopping muhurat  hindi mein

(Akshaya tritiya 2024 shopping muhurat) हिंदू पंचांग के अनुसार अक्षय तृतीया वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। यह दिन महत्वपूर्ण माना जाता है। अक्षय तृतीया का दिन दान-पुण्य और नए कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम माना जाता है। बता दें, अक्षय तृतीया को युगादि तिथि भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन से सतयुग और त्रेतायुग का आरंभ हुआ था। अक्षय तृतीया के दिन भगवान विष्णु के कई अवतार हुए हैं, जिनमें परशुराम जी का जन्म भी शामिल है। अक्षय तृतीया के दिन ही देवी लक्ष्मी की उत्पत्ति हुई थी। इतना ही नहीं मां गंगा भी इसी दिन धरती पर अवतरित हुईं थी। अक्षय तृतीया को विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यवसाय शुरू करना और विद्या आरंभ जैसे शुभ कार्य करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। अब ऐसे में अगर आप इस दिन सामान की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो किस मुहूर्त में खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

अक्षय तृतीया के दिन सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त (Akshaya Tritiya Shopping muhurat 2024)

what to do on akshaya tritiya ed a d b aeb x

अक्षय तृतीया के दिन सामान की खरीदारी करने के लिए 3 प्रहर है। जिसमें शुभ मुहूर्त में कोई भी वस्तु खरीद सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर शुभ मुहूर्त में सामान की खरीदारी की जाए, तो जातकों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती है। 

प्रातःकाल: मुहूर्त

  • अभिजित मुहूर्त: यह सुबह 6:15 बजे से 7:15 बजे तक का समय होता है। इस समय खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है।
  • विकला मुहूर्त: यह सुबह 11:15 बजे से 12:15 बजे तक का समय होता है। इस समय भी खरीदारी करना शुभ होता है।

दोपहर शुभ मुहूर्त 

  • ध्रुव मुहूर्त: यह दोपहर 12:15 बजे से 1:15 बजे तक का समय होता है। इस समय खरीदारी करने से धन-वैभव में वृद्धि होती है।
  • लाभ मुहूर्त: यह दोपहर 1:15 बजे से 2:15 बजे तक का समय होता है। इस समय खरीदारी करने से लाभ प्राप्त होता है।

इसे जरूर पढ़ें - Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो सकती है धन हानि

संध्या काल शुभ मुहूर्त

  • अमृत मुहूर्त: यह शाम 6:15 बजे से 7:15 बजे तक का समय होता है। इस समय खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है।
  • सिद्धि मुहूर्त: यह शाम 7:15 बजे से 8:15 बजे तक का समय होता है। इस समय खरीदारी करने से सफलता प्राप्त होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया शुभ कामों के लिए क्यों मानी जाती है खास?

अक्षय तृतीया के दिन पूजा के नियम क्या हैं? 

  • इस दिन सूर्योदय से पहले यानी कि ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
  • इस दिन दान-पुण्य अवश्य करें । 
  • इस दिन झूठ बोलने से बचें और मांसाहारी भोजन करने से बचें। 
  • इस दिन भजन कीर्तन करना उत्तम माना जाता है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

FAQ
अक्षय तृतीया 2024 पर हमें क्या खरीदना चाहिए?
अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। इसके अलावा, सी दिन मटका या मिट्टी का कोई भी बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है।
अक्षय तृतीया पर भगवान को क्या चढ़ाएं?
अक्षय तृतीया के दिन आप भगवान को अपनी श्रद्धा से कुछ भी चढ़ा सकते हैं जैसे कि फल, फूल, धूप, दीप आदि लेकिन इस दिन अक्षत यानी कि चावल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।