Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, हो सकती है धन हानि

अक्षय तृतीया का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन अबूझ मुहूर्त है। इसलिए इस दिन कोई भी शुभ काम करने से अक्षय फल की प्राप्ति हो सकती है। 
Updated:- 2024-05-03, 23:00 IST
Akshaya Tritiya  things should not buy

(Akshaya tritiya 2024 things should not buy) हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के हिसाब से यह वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल, अक्षय तृतीया 10 मई 2024 को मनाई जाएगी। अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहा जाता है। यह त्योहार भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के विवाह का प्रतीक है। यह त्योहार शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए भी शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया का अर्थ है "अनंत फल देने वाला"। इस दिन किए गए सभी शुभ कार्य अक्षय यानी अनंत फल देने वाले होते हैं।

अक्षय तृतीया का दिन भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। इसी दिन भगवान वेद व्यास ने महाभारत लिखना शुरू किया था। अक्षय तृतीया के दिन लोग स्नान-दान और पूजा-पाठ करते हैं। बता दें, इस दिन नए व्यवसाय की शुरुआत करना भी शुभ माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन पीपल और बरगद के पेड़ की विधिवत पूजा करता है। अब ऐसे में अगर आप अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो क्या खरीदने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

अक्षय तृतीया के दिन न खरीदें एल्युमिनियम के बर्तन (Do not buy aluminum utensils on Akshaya Tritiya)

cad d ca a addeb

अक्षय तृतीया के दिन एल्युमिनियम के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है इस दिन एल्युमिनियम के बर्तन खरीदने से जातक को धन हानि होने की संभावना रहती है और जातकों को अशुभ परिणाम मिलने लग जाते हैं। 

अक्षय तृतीया के दिन न खरीदें काले रंग के वस्त्र (Do not buy black colored clothes on Akshaya Tritiya)

अक्षय तृतीया के दिन काले रंग के वस्त्र भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि काले रंग पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव अधिक रहता है और अक्षय तृतीया का दिन उत्तम फलदायी माना जाता है। इसलिए इस माह में काला रंग का वस्त्र धारण करने से बचना चाहिए। 

अक्षय तृतीया के दिन न खरीदें कालें रंग की वस्तु (Do not buy black colored items on Akshaya Tritiya)

अक्षय तृतीया के दिन काले रंग का वस्तु की खरीदारी करने से बचना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप काले रंग का वस्तु खरीदते हैं, तो जातकों को अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही ग्रह दोष भी उत्पन्न होने लग जाता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया शुभ कामों के लिए क्यों मानी जाती है खास?

अक्षय तृतीया के दिन न खरीदें काटेंदार वस्तु (Do not buy sharp objects on Akshaya Tritiya)

अक्षय तृतीया के दिन कांटेदार वस्तुएं जैसे कि चाकू, कैंची, और सुई, अक्षय तृतीया के दिन खरीदने से मन में नकारात्मकता आ सकती है। साथ ही व्यक्ति को कभी जीवन में सफलता नहीं मिलती है। 

इसे जरूर पढ़ें - Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर नहीं खरीद सकते सोना-चांदी तो घर लाएं ये चीजें, सौभाग्य में होगी वृद्धि

अक्षय तृतीया के दिन न खरीदें प्लास्टिक की चीजें (Do not buy plastic items on Akshaya Tritiya)

product jpeg x

अक्षय तृतीया के दिन प्लास्टिक की चीजें खरीद रहे हैं, तो भूलकर भी न खरीदें। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक प्लास्टिक खरीदते हैं, उसे जीवन में दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति को जीवन में कभी सुख-समृद्धि की प्राप्ति नहीं होती है। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।