अजा एकादशी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत है जो भगवान विष्णु को समर्पित है। यह व्रत हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस व्रत को करने से व्यक्ति को धार्मिक पुण्य प्राप्त होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। अजा एकादशी के दिन व्रत को करने से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और उसे सुख-शांति प्राप्त होती है। आपको बता दें, अजा एकादशी के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें करने से सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए उपाय
अगर आपको बार-बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, तो अजा एकादशी के दिनन सुबह स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना जरूर करें। साथ ही भगवान विष्णु को उनके प्रिय चीजों का भोग अवश्य लगाएं। इससे सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल जाता है।
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपाय
वैवाहिक जीवन सुखमय के लिए अजा एकादशी के दिन तुलसी पौधे की पूजा-अर्चना करना उत्तम फलदायी माना जाता है। आपको बता दें तुलसी पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए इस उपाय को करने से व्यक्ति से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। साथ ही रिश्ते भी मजबूत होते हैं।
सभी कार्यों में सफलता प्राप्ति के लिए उपाय
हिंदू धर्म में सभी कार्यों में सफलता प्राप्ति के लिए उपाय अन्न और वस्त्र का दान करना शुभ साबित हो सकता है। साथ ही व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Aja Ekadashi 2024 Kab Hai: कब है अजा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व
मनचाहा नौकरी के लिए करें उपाय
मनचाहा नौकरी पाने के लिए अजा एकादशी के दिन पूजा के दौरान एक सिक्के पर रोली, अक्षत और फूल चढ़ाएं। इसके बाद उसे लाल कपड़े में बांधकर घर या ऑफिस में रख दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनने लग जाते हैं और मनचाहे फल की भी प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Ekadashi Vrat Tithi in August 2024: अगस्त के महीने में कब-कब पड़ेंगी एकादशी तिथियां, शुभ मुहूर्त के साथ यहां लें पूरी जानकारी
संतान सुख प्राप्ति लिए उपाय![jyotish upay to conceive large]()
अगर किसी दंपत्ति को संतान नहीं है, तो अजा एकादशी के दिन दंपत्ति संतान गोपाल मंत्र का जाप विशेष रूप से करें। इससे संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।
- ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः’
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों