जेब में रखें ये 3 चीजें, हर काम में मिलेगी सफलता

कई बार ग्रहों की दिशा और दशा के कारण जीवन में सफलता नहीं मिल पाती है या तरक्की बाधित हो जाती है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि किसी भी शुभ काम के लिए जाते समय जेब में कुछ चीजों को रख लेना चाहिए। 
Updated:- 2024-04-11, 15:00 IST
image

Success Ke Liye Pocket Mein Kya Rakhen: कई बार ऐसा होता है कि हम बहुत मेहनत करते हैं लेकिन हमें सफलता नहीं मिल पाती है। इसके पीछे का कारण ग्रह भो सकते हैं। कई बार ग्रहों की दिशा और दशा के कारण जीवन में सफलता नहीं मिल पाती है या तरक्की बाधित हो जाती है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि किसी भी शुभ काम के लिए जाते समय जेब में कुछ चीजों को रख लेना चाहिए। इससे सफलता बाधित करने वाले दोष तो दूर होते ही हैं लेकिन अन्य कई लाभ भी मिलते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कौन सी वस्तुओं को जेब में रखना शुभ हो सकता है।

जेब में कपूर रखने के लाभ (Keep Camphor In Pocket For Success) 

success ke liye pocket mein kya rakhna chahiye

कपूर नकारात्मक ऊर्जा को काटने का काम करता है और सकारात्मकता को बढ़ाता है। इसके अलावा, कपूर का संबंध शुक्र ग्रह से माना गया है। ऐसे में कपूर को जेब में रखने से शुक्र की कुंडली में स्थिति मजबूत होती है और काम में सफलता भी मिलने लगती है। 

यह भी पढ़ें: क्या पर्स में रख सकते हैं परिवार की फोटो?

जेब में तेजपत्ता रखने के लाभ (Keep Bay Leaf In Pocket For Success)

तेजपत्ते को ज्योतिष में बहुत कारगर माना गया है। तेजपत्ते का संबंध राहु से होता है। वहीं, राहु को काम में बाधा पैदा करने वाला माना जाता है। ऐसे में तेजपत्ता जेब में रखने से राहु का दुष्प्रभाव कम होता है। साथ ही, काम में आ रहे विघ्न भी दूर होने लग जाते हैं। 

यह भी पढ़ें: किस मंदिर के आगे नहीं टेकना चाहिए माथा?

जेब में माचिस रखने के लाभ (Keep Match Box In Pocket For Success)

success ke liye pocket mein kya rakh sakte hain

जेब में माचिस रखना भी शुभ माना जाता है। जेब में माचिस रखने से नकारात्मकता दूर होती है। इसके अलावा, ऐसा माना जाता है कि अगर आपके आसपास कोई बुरी शक्ति है तो माचिस जेब में होने से वह शक्ति आपको आहत नहीं कर पाती है और दूर हो जाती है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर जेब में क्या रख सकते हैं जिससे जीवन में सफलता प्राप्त होने लगती है और शुभता आती है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।