Adhik Maas Daan 2026: विष्णु जी की कृपा पाने के लिए अधिक मास के महीने में जरूर दान करें ये 3 खास चीजें

Adhik Maas Daan 2026: अधिक मास का महीना हिंदू धर्म में खास होता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर इसमें पूजा-पाठ से जुड़े कार्य किए जाते हैं, तो इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आप भी दान जैसे शुभ कार्य को कर सकती हैं और भगवान को प्रसन्न कर सकती हैं। इस महीने में 3 ऐसी चीजें हैं, जिसका दान करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। पंडित जन्मेश द्विवेदी ने इसकी जानकारी विस्तार से बताई है। आइए आपको इसके बारे में बातते बैं।
पीले रंग के वस्त्र
भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय होता है, और यह रंग देवगुरु बृहस्पति का भी प्रतीक है। अधिक मास में पीले रंग की वस्तुओं का दान करने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है, जिससे विवाह, करियर और शिक्षा में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। आप इसे जरूर दान करें। इसके लिए आप किसी पुजारी को यह सामान दे सकती हैं या जरूरतमंद को पीले वस्त्र दे सकती हैं, ताकि इससे आपके जीवन में भगवान का आशीर्वाद बना रहे। इससे आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी।

मौसमी फल का करें दान
गर्मी के मौसम में अधिक मास का महीना आता है। ऐसे में आप मौसमी फल का दान भी कर सकती हैं। इसके लिए आप केला, खरबूजा, आम या तरबूज को दान करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही आपके सभी कार्य अच्छे से पूरे होंगे। इन फलों को आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें, ताकि वो इसका सेवन कर सकें।

यह भी पढ़ें- Adhik maas 2026: अधिक मास में भूलकर भी न करें ये मांगलिक कार्य, लग सकता है दोष; जानें क्या करना है शुभ
अधिक मास में करें अनाज का दान
अगर आपके जीवन में रुकावटें आ रही हैं, तो इस महीने में आप अनाज का दान जरूर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अनाज के दान से आपके जीवन की सभी परेशानियां कम होंगी। साथ ही आपके रुके हुए कार्य अच्छे से पूरे हो जाएंगे। अनाज में आप चावल, दाल या गेंहू का दान कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Vastu Upay: अधिक मास में करें ये खास वास्तु उपाय, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी
अधिक मास भगवान विष्णु की साधना का एक अनमोल अवसर है। इस महीने में किए गए ये तीन विशेष दान न केवल आपको मानसिक और आर्थिक कष्टों से मुक्ति दिलाएंगे, बल्कि आपके घर को धन-धान्य से भर देंगे। इस पवित्र महीने का लाभ उठाएं और श्रद्धापूर्वक दान कर भगवान पुरुषोत्तम का आशीर्वाद प्राप्त करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।