घी या सरसों का तेल, अधिक मास में किस तेल के दीपक से करें दीप दान?

हिंदू पंचांग के अनुसार, अधिक मास को प्रभु की भक्ति के लिए सबसे अच्छा माना गया है। इस पवित्र महीने में दीप दान करने का विशेष महत्व है, क्योंकि यह जीवन के अंधकार और कष्टों को दूर कर सुख-समृद्धि के द्वार खोलता है। अक्सर लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि ऐसे समय में भगवान के सामने कौन सा दीपक जलाना सबसे ज्यादा फलदायी होता है। केवल घी या सरसों का तेल ही नहीं, बल्कि शास्त्रों में विभिन्न प्रकार के प्राकृतिक तेलों के महत्व और उनके चमत्कारी लाभों के बारे में बताया गया है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अधिक मास में किस तेल के साथ करें दीप दान? इस लेख में दिए गए इनपुट वृंदावन के अनंतदास जी महाराज द्वारा दिए गए हैं। ऐसे में जानते हैं, क्या कहते हैं महाराज जी...

किस तेल का दीपक जलाएं?
पूजा-पाठ और दीप दान के लिए तिल का तेल सबसे फेमस और पवित्र माना जाता है। इसकी शुद्धता, साफ लौ और हल्की सोंधी खुशबू वातावरण को भक्तिमय बना देती है।
इसे भी पढ़ें - Nautapa 2026: नौतपा के 9 दिन जरूर करें ये 3 उपाय, कुंडली में मजबूत होगा सूर्य
जब बात सबसे पवित्र चीज की हो, तो घी का कोई मुकाबला नहीं है। चूंकि घी अन्य तेलों की तुलना में थोड़ा महंगा होता है, इसलिए आप अपने बजट के अनुसार इसका चयन कर सकते हैं।

घर के मंदिर में पंच दीपम तेल को सबसे अच्छा माना गया है। इसमें नारियल का तेल, राइस ब्रान तेल, रिफाइंड महुआ का तेल, रिफाइंड अरंडी का तेल और शुद्ध तिल का तेल एक तय मात्रा में मिलाए जाते हैं। इनका दीपदान जीवन में बदलाव लेकर आता है।
इसे भी पढ़ें - पुरुषोत्तम मास में जीवन के कष्टों को दूर करने के लिए कैसे करें दीप दान? जानें सही नियम और विधि
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।