Adhik maas 2026: अधिक मास में भूलकर भी न करें ये मांगलिक कार्य, लग सकता है दोष; जानें क्या करना है शुभ

Adhik maas 2026: हिंदू पंचांग में अधिक मास, जिसे पुरुषोत्तम मास भी कहते हैं। शास्त्रों के अनुसार, तीन साल में एक बार आने वाला यह महीना जप-तप और दान-पुण्य के लिए अच्छा माना जाता है। इस साल यह महीना 17 मई से शुरू हो गया है। इस पूरे महीने में सूर्य संक्रांति नहीं होती। साथ ही शुभ कार्यों की मनाही होती है। पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं कि इस अधिक मास के दौरान आपको किन कार्यों को करने से बचना चाहिए और कौन से कार्य करना आपके जीवन में खुशहाली ला सकता है।
अधिक मास में न करें ये मांगलिक कार्य
- अधिक मास में शादी-ब्याह या सगाई जैसे रिश्ते तय करने वाले संस्कार पूरी तरह वर्जित होते हैं। माना जाता है कि इस अवधि में किए गए विवाह से दांपत्य जीवन में सुख और शांति का अभाव रहता है।
- नए घर की नींव रखना या नए बने हुए मकान में प्रवेश करना। इस महीने में अशुभ माना जाता है।
- बच्चों का मुंडन संस्कार या जनेऊ संस्कार भी मलमास के दौरान नहीं किया जाता है।
- इस दौरान नया व्यापार शुरू करना, नई गाड़ी खरीदना या बड़ी संपत्ति का सौदा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस समय किए गए निवेश में बरकत नहीं होती।
अधिक मास में क्या करना होता है बेहद फलदायी होता है?
- इस महीने में भले ही मांगलिक कार्यों नहीं होते हैं, लेकिन इस महीने के स्वामी स्वयं भगवान विष्णु (श्रीहरि पुरुषोत्तम) हैं। इसलिए धार्मिक कार्यों का फल सामान्य दिनों से कई गुना अधिक मिलता है।
- इस पूरे महीने सुबह-शाम भगवान विष्णु के 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करना चाहिए।
- कुंडली में कोई गंभीर दोष है, तो इस महीने भगवान शिव की आराधना और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है।
- अधिक मास में दीपदान, वस्त्र दान, अनाज और तिल का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है।
- किसी जरूरतमंद या ब्राह्मण को मालपुए का दान करने से पितृदोष और ग्रहों के बुरे प्रभाव दूर होते हैं।
- इस महीने में पवित्र नदी में स्नान करना तन और मन दोनों को शुद्ध करता है।
यह भी पढ़ें- Vastu Upay: अधिक मास में करें ये खास वास्तु उपाय, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी
अधिक मास में आपको पूजा से जुड़े कार्यों को करना चाहिए। साथ ही सही नियमों का पालन करें, ताकि आपके जीवन से हर तरह के दोष दूर हों और सुख-समृद्धि का वास हो।
यह भी पढ़ें- Adhik Maas 2026: कब से शुरू हो रहा है अधिक मास? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 3 काम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।