Vastu Upay: अधिक मास में करें ये खास वास्तु उपाय, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

हिंदू धर्म में अधिक मास का विशेष महत्व होता है। यह महीना भगवान विष्णु को भी बेहद प्रिय होता है और इस दौरान किए गए कार्य काफी फलदायी होते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अधिक मास के दौरान ब्रह्मांड में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। इस महीने में अगर आप कोई वास्तु उपाय करती हैं, तो इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। एस्ट्रोलॉजर और वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल ने कुछ खास उपायों के बारे में बताया है। आइए आपको भी इसके बारे में बताते हैं।
मुख्य द्वार पर करें हल्दी के पानी का छिड़काव
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हल्दी सकारात्मक ऊर्जा को खींचती है। ऐसे में आप अगर धन से जुड़ी समस्याओं को कम करना चाहती हैं, तो इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर गंगाजल में हल्दी को मिक्स करें और इसके पानी को मुख्य द्वार पर आम के पत्ते का इस्तेमाल करके छिड़कें। हल्दी के पानी के छिड़काव को करने से घर में सकारात्मकता आती है। साथ ही आपके रुके हुए कार्य भी पूरे हो जाते हैं। इसलिए आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए। इसे आप शुक्रवार के दिन करेंगी, तो इसका लाभ दोगुना प्राप्त होगा।
उत्तर पूर्व की सफाई
घर का उत्तर पूर्व कोना धन के आगमन और मानसिक शांति से जुड़ा होता है। अधिक मास में इस स्थान को पूरी तरह खाली और साफ रखें। यहां जल से भरा एक कलश या एक मिट्टी के बर्तन में पानी और ताजे फूल रखें। इसे प्रतिदिन बदलें। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। इस कोने में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा रखकर नियमित दीप दान करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
यह भी पढ़ें- Adhik Maas 2026: कब से शुरू हो रहा है अधिक मास? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 3 काम
तुलसी के पौधे का विशेष पूजन
अधिक मास भगवान विष्णु को समर्पित है और तुलसी उन्हें अत्यंत प्रिय है। वास्तु के अनुसार, घर के आंगन या बालकनी में उत्तर पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा होना चाहिए। प्रतिदिन शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" का जाप करें। इससे घर के वास्तु दोष शांत होते हैं और दरिद्रता दूर होती है।
यह भी पढ़ें- Adhik Maas Amavasya: विदेश में है रहते हुए अधिक मास की अमावस्या पर इस विधि से करें तर्पण, नाराज पितर होंगे प्रसन्न
अधिक मास केवल पूजा-पाठ का ही नहीं, बल्कि अपने आस-पास के वातावरण को शुद्ध करने का भी समय है। इन वास्तु उपायों को करने से न केवल घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है, बल्कि धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक शांति का प्राप्त होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।