पुरुषोत्तम मास में जीवन के कष्टों को दूर करने के लिए कैसे करें दीप दान? जानें सही नियम और विधि

हिंदू धर्म में अधिक मास यानी पुरुषोत्तम मास का खास महत्व है। साल 2026 में आने वाला यह पवित्र महीना भगवान विष्णु की कृपा पाने और जीवन के सभी संकटों से मुक्ति पाने के लिए सबसे अच्छा माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूरे महीने में किए गए दान-पुण्य का फल कई हजार गुना अधिक मिलता है। पुरुषोत्तम मास में दीप दान की परंपरा सबसे फलदायी मानी गई है। ऐसा करने से न केवल जीवन का अंधकार दूर होता है, बल्कि कुंडली के दोष शांत होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दीप दान कैसे करें? इस लेख में दिए गए इनपुट वृंदावन के अनंतदास जी महाराज द्वारा दिए गए हैं। ऐसे में जानते हैं, क्या कहते हैं महाराज जी...
पुरुषोत्तम मास में क्यों है दीप दान?
शास्त्रों के अनुसार, पुरुषोत्तम मास के स्वामी स्वयं भगवान विष्णु हैं। इस महीने में दीप दान करने का सीधा संबंध जीवन से अज्ञान, दरिद्रता और कष्टों के अंधकार को मिटाकर सौभाग्य का प्रकाश जीवन में लाने से है।

दीप दान करने की सही तरीका क्या है?
आप मिट्टी, पीतल या आटे का दीपक तैयार कर सकते हैं। आटे का दीपक सबसे अच्छा और पवित्र माना जाता है।
दीपक में शुद्ध गाय के घी का इस्तेमाल करें। यदि घी नहीं हो, तो तिल के तेल भी यूज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - Shani Amavasya Daan: शनि अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पूरे साल बनी रहेगी समृद्धि
दीपक में हमेशा साफ रुई की बत्ती या कलावा की बत्ती का उपयोग करें। दीपक की लौ का मुख हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।

नोट - दीपक को कभी भी सीधे जमीन पर न रखें। उसे स्थापित करने से पहले नीचे थोड़े से चावल ऑया फूल जरूर रखें।
इसे भी पढ़ें - Jyeshtha Amavasya 2026: ज्येष्ठ अमावस्या पर पितरों के लिए करें ये अचूक उपाय, मिलेगा आशीर्वाद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।