गुरुवार के दिन घर की चौखट पर रखें ये एक चीज, सुख-समृद्धि के साथ होगी धन वृद्धि

हिंदू धर्म में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति की सभी समस्याएं दूर हो सकती है। अब ऐसे में इस दिन एक ऐसा उपाय है। जिसे करने से व्यक्ति को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
keep haldi on doorstep for wealth happiness and prosperity

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना और व्रत रखने से कई शुभ फल प्राप्त होते हैं। गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर लक्ष्मीपति नारायण की आराधना करने से आर्थिक संकट दूर होते हैं और धन-धान्य की वृद्धि होती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा से व्यापार में भी लाभ हो सकता है और व्यक्ति का भाग्योदय हो सकता है। अब ऐसे में गुरुवार के दिन घर की चौखट पर एकमात्र ऐसी चीज हैं। जिसे रखने से सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन-धान्य में भी वृद्धि हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

गुरुवार के दिन घर की चौखट पर रखें हल्दी

turmeric-powder-1img

हल्दी को अत्यंत पवित्र माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर हल्दी का पानी छिड़कने या हल्दी रखने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित होता है। हल्दी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। चौखट पर हल्दी रखने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, जिससे धन और समृद्धि आती है। घर के मुख्य द्वार पर हल्दी रखने से वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा अगर आपके घर में कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है तो आप गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर घर की चौखट पर हल्दी रखें और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें। इससे व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है।

घर की चौखट पर हल्दी रखने से घर में आती है बरकत

turmeric-powder-wooden-bowls-wooden-table_55710-19

हल्दी को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर हल्दी का प्रयोग करने से नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है, जिससे घर में सुख-शांति और खुशहाली आती है। मान्यता है कि हल्दी का संबंध देवी लक्ष्मी से है। घर की चौखट पर हल्दी रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बनाए रखती हैं, जिससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

इसे जरूर पढ़ें - शादी में आ रही हैं अड़चनें तो गुरुवार के दिन आजमाएं ज्योतिष के ये अचूक उपाय

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP