Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर पति नहीं है पास तो ऐसे खोलें व्रत

Karwa Chauth Vrat: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलओं के लिए खास माना जाता है। इस व्रत के फल स्वरूप अखंड सौभग्य मिलता है।
हिंदू पंचाग के अनुसार, कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल यह व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा।
करवा चौथ का व्रत बहुत कठिन माना जाता है क्योंकि इस व्रत के दौरान महिलाएं पूरा दिन निर्जल रहकर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।
जहां एक ओर करवा के दिन महिलाएं सुबह सूर्योदय से पहले उठकर सरगी खाती हैं तो वहीं, शाम के समय चंद्रमा की विधिवत पूजा करती हैं।
विधि के अनुसार, सुहागिन को पहले चंद्रमा के दर्शन कर पूजन करना होता है फिर पति के हाथ से पानी पीकर ही व्रत का पारण किया जाता है।
वहीं, आप में से बहुत ही ऐसी महिलाएं हैं जिनके पति उनसे दूर होंगे। ऐसे में व्रत कैसे खोलें इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से जानते हैं।
- अगर आपके साथ ऐसी स्थिति बन जाए कि आपके पति आपसे काम या किसी अन्य कारण से दूर हैं तो आप दो तरह से व्रत खोल सकती हैं।
- पहला तो यह कि आप डिजिटली अपने पति से वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़ जाएं और चंद्र पूजन (करवा हुत पर चंद्र पूजन का महत्व) के बाद छलनी से उन्हें देखते हुए व्रत खोलें।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: कौन हैं करवा माता? जानें कैसे इनके नाम पर शुरू हुआ यह पर्व
- इसके अलावा, दूसरा तरीका जो शास्त्रों में वर्णित है वो यह कि पति की प्रतिमा बनाएं और फिर छोटी एवं सरल विधि से व्रत का पारण करें।
- करना यह है कि करवा चौथ की रात चांद निकलने से पहले मिट्टी से अपनी पति की प्रतिमा बनाएं और पति की कोई वस्तु उस पर लगा दें।
- इससे वह प्रतिमा आपके पति का प्रतीक बन जाएगी। फिर चंद्रमा निकलने के बाद पूजा करें, अर्घ्य दें, दीपक जलाएं, छलनी से चांद देखें।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की पूजा के बाद कब हटानी चाहिए चौकी?
- इसके बाद उसी छलनी से पति की प्रतिमा को देखें। फिर पानी के ग्लास को उस प्रतिमा से स्पर्श (मंदिर की सीढ़ियों को स्पर्श करने का महत्व) करें। इसके बाद पानी पीकर व्रत खोलें।
- ऐसा करने से आपका व्रत पूरा हो जाएगा, उसमें कोई दोष भी नहीं लगेगा और माता पार्वती एवं करवा मां का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
अगर आप भी इस करवा चौथ अपने पति से दूर हैं या आपके पति आपसे दूर हैं तो इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से जान लें कि कैसे दूर होते हुए भी आप अपना व्रत खोल सकती हैं और अपनी पूजा को पूरी कर सकती हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।