Karwa Chauth Chandra Pujan 2023: करवा चौथ के दिन क्या है चांद की पूजा का महत्व?

Moon Worship Significance: करवा चौथ व्रत का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व माना जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं।
इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं। करवा चौथ के दिन चंद्र पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।
शास्त्रों में वर्णित है कि करवा चौथ का व्रत चंद्रमा की पूजा के बिना पूर्ण नहीं होता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में।
करवा चौथ 2023 चंद्रमा की पूजा का महत्व (Karwa Chauth 2023 Chandrama Ki Puja Ka Mahatva)
- करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा के पीछे एक पौराणिक कथा जुड़ी हुई है जो श्री राम से संबंधित है।
- कथा के अनुसार, एक बार भगवान राम पूर्व दिशा (पूर्व दिशा में रखें ये चीजें) में चंद्रमा की ओर बड़ी ही एकाग्रता से देख रहे थे।
- इस पर श्री राम के आसपास मौजूद सभी लोगों ने उनसे पुछा उनके एकटक चांद को देखने का कारण।
- तब श्री राम ने सभी से सवाल किया कि चंद्रमा में जो कालापन है वह किसका प्रतीक माना जाता है।
- किसी के पास कोई जवाब नहीं था, तब श्री राम ने उत्तर देते हुए चांद के कालेपन को विष बताया था।
- श्री राम (श्री राम की मृत्यु का रहस्य) ने समझाया कि चांद अपने कालेपन में छिपे विष को दूर रह रहे पति-पत्नी तक पहुंचाता है।
- जो पति-पत्नी किसी कारण अलग-अलग रहते हैं उन पर चंद्रमा की किरणें कष्ट पहुंचाती हैं।
- इसलिए चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए और जीवनसाथी से विरह न होने की प्रार्थना करनी चाहिए।
- यही कारण है कि सुहागिनों के महापर्व करवा चौथ के दिन विशेष तौर पर चांद की पूजा का विधान है।
यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Gifts 2023: करवा चौथ के दिन पति अपनी पत्नी को न दें ऐसा तोहफा, बिगड़ सकता है रिश्ता
- इस दिन महिलाएं चांद की पूजा कर चंद्र देव से पति का वियोग ना सहना पड़े यह प्रार्थना करती हैं।
- माना जाता है कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा करने से जीवनसाथी से कभी वियोग नहीं होता है।
- साथ ही, वैवाहिक जीवन में आने वाले कष्ट दूर हो जाते हैं और पति-पत्नी के बीच का संबंध मधुर बनता है।
अगर आप भी करवा चौथ का व्रत रख रही है तो यहां इस लेख के माध्यम से जानें कि आखिर क्यों की जाती है इस दिन चंद्रमा की पूजा और क्या है उसका महत्व एवं लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।