karwa chauth  what to do with puja chowki in hindi

Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की पूजा के बाद कब हटानी चाहिए चौकी?

करवा चौथ का व्रत सुहागिनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन चंद्रमा की पूजा कर सुहागिनें पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-09-14, 23:00 IST

Puja Tips: करवा चौथ का व्रत सुहागिनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन चंद्रमा पूजन कर सुहागिनें पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

इस दिन व्रत रखने से न सिर्फ पती पर आया संकट टल जाता है बल्कि वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आती है और सभी तनाव एवं कष्ट दूर होने लग जाते हैं।

करवा चौथ के दिन चंद्रमा की पूजा के बाद उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद सुहागिन महिलाएं पति के हाथ से ही पानी पीकर व्रत का पारण करती हैं।

इसी परंपरा के बाद करवा चौथ का व्रत संपन्न हो जाता है। हालांकि अप में से बहुत ही महिलाओं को यह असमंजस बना रहता होगा कि चौकी कब हटाएं।

इसके अलावा, यह भी कि पूजा के बाद सामग्री का क्या करना चाहिए। तो चलिए ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।  

करवा चौथ 2023 कब हटानी चाहिए पूजा चौकी (Karwa Chauth 2023 When To Remove Puja Chowki)

  • करवा चौथ की पूजा (पूजा के नियम) के बाद विधिवत विसर्जन की विधि निभाई जाती है। 
  • कलश स्थापना के दौरान आवाहन किये गए देवी-देवताओं को विदाई दें। 

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth Fast Shubh Muhurat 2023: कब है करवा चौथ का व्रत? शुभ मुहूर्त और महत्व समेत जानें चांद निकलने का समय

  • फिर सुहाग के सामान को माता गौरी या करवा माता से हाथ जोड़कर मांगे।
  • इसके बाद चौकी पर रखे दोनों करवों को घर में कहीं सुरक्षित रख दें।
  • अगर आप करवा रखना नहीं चाहते तो पेड़ के नीचे रख कर आ सकते हैं।

karwa chauth  puja ke saman ka kya kare

  • आप करवे को पवित्र नदी (कौन है भारत की पहली नदी) में बहा सकते हैं। कूड़े में करवा फेंकने से बचें। 
  • पूजा का अन्य सामान लाल कपड़े में बांधकर अगले करवा चौथ तक रखें।
  • फिर जब नई सामग्री आप लाएं तब इस सामान को नदी में अर्पित करें।
  • पूजा का सारा सामान हटाने के बाद चौकी को स्वच्छ वस्त्र से साफ करें।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की पूजा के बाद व्रत खोलते समय न करें ये गलतियां

  • फिर इसके बाद चौकी को हटायें और किसी शुद्ध स्थान पर रख दें। 
  • ध्यान रहे कि जिस स्थान पर चौकी रखी थी वहां जूते-चप्पल न ले जाएं। 

 

अगर आप भी इस साल करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो पूजा के बाद इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान लें कि कब चौकी हटानी चाहिए और पूजा के सामान का क्या करना चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Image Credit: shutterstock, pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;