कभी मां...कभी पत्नी..कभी बेटी...कभी बहन...कभी एक सक्सेसफुल करियर वुमेन के तौर पर महिलाएं कदम-कदम पर सैकड़ों जिम्मेदारियां निभा रही हैं। घर-परिवार और करियर समेत न जाने कितनी जिम्मेदारियां संभाल रही हैं। लेकिन, इसी बीच अपनी सेहत के लिए वक्त नहीं निकाल पा रही हैं। हम महिलाएं अक्सर प्लानिंग तो करती हैं कि जिम जाना शुरू करेंगे...खान-पान में बदलाव करेंगे या रोजाना डेली रूटीन से वक्त निकालकर सेहत के लिए कुछ खास कदम उठा पाएंगे। लेकिन, अक्सर ऐसा हम कर नहीं पाते हैं। यही कारण है कि महिलाएं थायराइड, पीसीओडी या अन्य कई हेल्थ कंडीशन्स से जूझ रही हैं और उम्र से पहले कई बार एजिंग के साइन्स उन्हें परेशान करने लगते हैं। लेकिन, अगर महिलाएं रोजाना अपनी सेहत के नाम 30 मिनट करें, तो इससे बीमारियां दूर रहेंगी और फिट दिखाई देंगी। इन 30 मिनट में आपको क्या करना है और कैसे ये आपकी सेहत में बदलाव ला सकते हैं, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी दे रही हैं।
महिलाएं अपनी सेहत को रोजाना दें 30 मिनट, बीमारियां रहेंगी दूर और फिट आएंगी नजर
- सबसे पहले तो आपको रोजाना सुबह उठकर कुछ देर टहलना है। कम से कम 10 मिनट आपको खुली हवा में टहलना है। इस समय पर आप म्यूजिक सुन सकती हैं, खुली हवा में कुछ पॉजिटिव सोच सकती हैं।
- इस समय पर आपको अपने डेली रूटीन, जिम्मेदारियों या किसी भी और काम के बारे में नहीं सोचना है। इससे आपका दिमाग शांत होगा और स्ट्रेस कम होगा।
- आपको रोजाना कुछ देर चाहे 5-10 ही सही ऐसे किसी काम के लिए निकालने हैं, जिससे आपको खुशी मिलती हो। इसमें डांसिंग, पेंटिंग या कोई भी ऐसी चीज शामिल हो सकती है, जिसे आप करना चाहती हैं। यकीन मानिए यह मी टाइम आपकी ओवरऑल हेल्थ में पॉजिटिव बदलाव लाएगा।
- इसके साथ ही रोजाना कुछ देर योगा और एक्सरसाइज करें। आपको कोई हैवी योगा रूटीन फॉलो नहीं करना है। रोजाना वज्रासन, तितली आसन, अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे प्राणायाम और योग करने से आपको अच्छा महसूस होगा।
- ये आसन और योग, फर्टिलिटी सुधारने, मन को शांत करने, शरीर को ताकत देने और पीरियड्स को नियमित बनाने में मदद करते हैं।
- इनसे वजन कम करने में भी मदद मिलती है। खासकर, वज्रासन और तितली आसन बेली फैट कम करने मेंमदद करते हैं।
यह भी पढ़ें- डियर लेडीज...इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होने पर तुरंत जाएं गायनेकोलॉजिस्ट के पास, देर करना पड़ सकता है भारी
- रोजाना डिटॉक्स वॉटर पिएं। आप चुकंदर, खीरा और नींबू के कुछ टुकड़े डालकर डिटॉक्स वॉटर तैयार कर सकती हैं। इससे स्किन पर ग्लो आता है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं।
- खाली पेट नट्स और सीड्स खाना न भूलें। इनसे शरीर को दिनभर के लिए ताकत मिलती है।
- मील्स स्किप करना पूरी तरह छोड़ दें। याद रखें जितना ध्यान से आप सभी को गर्मागरम खाना खिलाती हैं, उतना ही जरूरी आपके लिए भी हेल्दी डाइट लेना है।
यह भी पढ़ें- महिलाओं में तेजी से बढ़ती जा रही है थायराइड की समस्या, जानें इसके कारण, लक्षण और उपचार
महिलाएं इस तरह खुद को सेहतमंद रख सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों