herzindagi
image

सुबह... शाम या लंच के बाद, किस वक्त वॉक करने से शरीर में क्या होते हैं बदलाव और कितने कदम चलना है जरूरी? एक्सपर्ट से समझें

वॉक करना बेशक सेहत के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि इससे पूरा फायदा पाने के लिए आपको वॉकिंग के सही समय और तरीके के बारे में पता होना जरूरी है। अलग-अलग वक्त पर वॉक करने से शरीर में अलग-अलग बदलाव होते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-30, 19:44 IST

सेहतमंद रहने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी है। योग, एक्सरसाइज और वॉकिंग को रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं। इससे शरीर एक्टिव रहता है और बीमारियां दूर रहती हैं। बात अगर वॉकिंग की करें, तो सेहत के लिए वॉक करना यानी चलना बहुत जरूरी है। लेकिन, क्या आपको पता है कि वॉकिंग से पूरा फायदा पाने के लिए आपको वॉकिंग के सही समय और तरीके के बारे में पता होना जरूरी है। द अलग-अलग वक्त पर वॉक करने से शरीर में अलग-अलग बदलाव होते हैं और गलत समय पर वॉक करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नील सावलिया जानकारी दे रहे हैं।

वॉकिंग करते समय याद रखें ये कंप्लीट गाइड, मिलेगा पूरा फायदा

walking and digestion

  • मॉर्निंग वॉक सुबह 6 से 9 बजे के लिए बीच करनी चाहिए। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, कफ कम होता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है।
  • शरीर को स्ट्रेच करने और दिनभर के लिए ताजगी देने के लिए यह सबसे बेहतर समय है। इस समय पर आप लगभग आधे घंटे वॉक करें यानी 4000-4500 कदम चलें।
  • लंच और डिनर के आधे घंटे बाद वॉक करें। खाने के बाद पहले वज्रासन में बैठें और फिर 30 मिनट बाद वॉक करें। इससे शुगर स्पाइक नहीं होता है, डाइजेशन में सुधार होता है और इंसुलिन सही तरह से काम करता है।
  • आपको खाने के आधे घंटे बाद 15-20 मिनट यानी 1500-2000 कदम चलना चाहिए।
  • ईवनिंग वॉक भी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इससे कोर्टिसोल लेवल कम होता है, मूड बेहतर होता है, दिमाग शाम होता है और हमारी सेल्स ग्लूकोज का सही तरह से इस्तेमाल कर पाती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं रोजाना 5 मिनट मलासन में चलने से क्या होता है?

walk for weight loss

  • इससे नींद भी अच्छी आती है। शाम के वक्त 20 से 25 मिनट चलें यानी आपको 2000-2500 कदम चलना है।
  • हैवी मील्स के बाद तुरंत वॉक न करें। बहुत अधिक ठंड या गर्मी में भी वॉक न करें। इससे कफ और वात बढ़ सकता है। बहुत ज्यादा ठंडे या गर्म तापमान में वॉक करने से डिहाइड्रेशन हो सकता है।
  • आप जब भी वॉक करने की शुरुआत करें, तो 1000 कदम से करें। इसके बाद धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। आप ब्रिस्क वॉकिंग भी कर सकती हैं। यह भी फायदेमंद है।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- अच्छी सेहत के लिए लगाते हैं सुबह-शाम दौड़, इन बातों का ध्यान रखने से मिलेगा ज्यादा फायदा

 

वॉक करने के समय, तरीके और आप कितने कदम चल रही हैं, इसका भी सेहत पर असर होता है। ऐसे में एक्सपर्ट की सलाह पर ध्यान दें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।