महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। हेल्दी डाइट के अलावा कई हर्ब्स मेंभी सेहत का खजाना छिपा होता है। आयुर्वेद में कई जड़ी-बूटियों को गुणों की खान माना गया है। औषधीय गुणों से भरपूर ये हर्ब्स सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं। गिलोय, अश्वगंधा और शतावरी इन्हीं में से एक हैं। बात अगर अश्वगंधा की करें, तो अक्सर लोगों को लगता है कि यह सिर्फ अच्छी नींद लाने में मदद करता है। लेकिन, ऐसा नहीं है। इसके और भी कई फायदे हैं। खासकर, महिलाओं को तो इससे दोस्ती जरूर करनी चाहिए। अश्वगंधा किस तरह महिलाओं के लिए फायदेमंद है, महिलाओं को क्यों इसे अपना सच्चा दोस्त बनाना चाहिए और इसे डाइट में शामिल करने का सही तरीका क्या है, इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।
महिलाओं को क्यों करनी चाहिए अश्वगंधा से दोस्ती?
- एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाओं को अश्वगंधा का सेवन जरूर करना चाहिए। यह कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है। यह स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करके दिमाग को शांत करता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है। यह शरीर में कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) के लेवल को कम करता है।
- अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस दूर होता है और पीरियड्स नियमित हो सकते हैं। यह थायराइड और पीसीओएस में भी फायदेमंद है।
- अश्वगंधा में मौजूद विथैनोलाइड फाइटोकेमिकल्स इंफ्लेमेशन को कम करते हैं। इससे शरीर में होने वाले दर्द और सूजन से राहत मिलती है।
- यह रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छा है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुणों के कारण यह वजाइनल इंफेक्शन को दूर करने में मदद कर सकता है।
- अगर आप कंसीव करने की प्लानिंग कर रही हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे सेक्स हार्मोन्स बैलेंस होते हैं और ओव्युलेशन में सुधार होता है।
- अश्वगंधा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह एजिंग के साइन्स को कम करता है और चेहरे पर चमक लाता है।
- अश्वगंधा में नेचुरल सिडेटिव गुण होते हैं। अगर आपको नींद आने में मुश्किल होती है या बेचैनी रहती है, तो इसका सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है शतावरी को पानी में उबालकर पीने से महिलाओं को किन 10 समस्याओं में राहत मिल सकती है?
अश्वगंधा का सेवन कैसे करना चाहिए?
- आप एक टीस्पून अश्वगंधा चूर्ण को गर्म दूध या गुनगुने पानी के साथ रात को सोते समय ले सकती हैं।
- अगर आप बाजार में मिलने वाले कैप्सूल .या टेबलेट के जरिए इसे ले रही हैं, तो जितनी मात्रा बताई गई है, उससे ज्यादा न लें।
- आप अश्वगंधा की जड़ को पानी में उबालकर पी सकती हैं।
- एक्सपर्ट का कहना है कि इसे कुछ दिन लेने के बाद कुछ दिन का गैप करें। इसे लगातार न लें।
नोट- अगर आप किसी हेल्थ कंडीशन से परेशान हैं या आपको किसी चीज से एलर्जी है, तो इसके सेवन से बचें।
यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका
महिलाएं अगर अश्वगंधा को एक्सपर्ट के बताए तरीके से डाइट में शामिल करेंगी, तो ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों