herzindagi
image

खाने के बाद सीने में होती है तेज जलन और गले तक आ जाता है खट्टा पानी, जानें कारण और मैनेज करने के 7 उपाय

खाने के बाद सीने में जलन होना, गले तक खट्टा पानी आना और एसिडिटी होना सही नहीं है। ये कमजोर पाचन की निशानी है और अमूमन ऐसा गलत खान-पान के कारण भी होता है। इसके कारण और मैनेज करने के उपायों के बारे में एक्सपर्ट से जानें।    
Updated:- 2025-07-23, 15:30 IST

ओवरईटिंग करने या बहुत तला-भुना खाने के बाद एसिडिटी, सीने में जलन होना या गले तक खट्टा पानी आना लाजमी है। लेकिन, अगर आपको आए दिन ऐसा हो रहा है, तो यह सही नहीं है। पेट से जुड़ी दिक्कतों को अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं या फिर हल्के में लेते हैं। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप डाइजेशन सही नहीं रहता है, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए। सेहतमंद रहने के लिए खाने का ठीक से पचना जरूरी है। सीने में जलन और खट्टी डकारे आना एसिड रिफ्लक्स की निशानी है। एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स (GERD) क्या होता है, इसके क्या कारण है और इसे कैसे मैनेज कर सकते हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रोइसोफेगल रिफ्लक्स क्या होता है?

pet dard ke karan
जब पेट में बनने वाला एसिड वापिस भोजन नली (ईसोफेगस) की तरफ जाने लगता है, तो इसकी वजह से सीने में जलन और खट्टी डकारे आती हैं। कई बार आपको मुंह में खट्टा पानी भी महसूस हो सकता है। ऐसा तले-भुने खाने, अधिक मात्रा में कैफीन के सेवन, मोटापा, चिंता और खाने के तुरंत बाद लेट जाने के कारण हो सकता है।

एसिड रिफ्लक्स के लक्षण

  • सीने में जलन खासतौर पर खाने के बाद या लेटते समय
  • खट्टी डकारें या गले में खट्टा पानी आना
  • गले में खराश या जलन
  • सूखी खांसी या बार-बार गले में खराश
  • निगलने में तकलीफ
  • पेट फूलना या बहुत अधिक गैस बनना

यह भी पढ़ें- पेट में जब बनने लगे गैस का गुब्बारा, तो गुनगुने पानी के साथ फांक लीजिए नानी मां का यह देसी चूर्ण

एसिड रिफ्लक्स से निपटने के लिए क्या करें?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • छोटे मील्स लें। जब आप हैवी मील्स लेती हैं, तो इसे पचाने के लिए पेट को ज्यादा एसिड बनाना पड़ता है।
  • फ्राइड, मसालेदार और एसिडिक फूड्स से दूर रहें।
  • खाने के 2-3 घंटे बाद तक न लेटें। खाने के तुरंत बाद लेटने या सोने से एसिड रिफ्लक्स बढ़ सकता है।
  • रोजाा कम से कम 7-8 गिलास पानी पिएं। खाने के साथ या इसके तुरंत बाद पानी न पिएं।
  • ढीले कपड़े पहनें। टाइट कपड़े पहनने से पेट के आस-पास प्रेशर बढ़ता है और इसकी वजह से एसिड रिफ्लक्स के लक्षण अधिक हो सकते हैं।
  • सोते वक्त कैमोमाइल टी पिएं।
  • सिर को हल्का सा ऊपर रखते हुए सोएं।

यह विडियो भी देखें

 

यह भी पढ़ें- हर दूसरे दिन पेट में बन जाते हैं गैस के गोले और आते है स्मैली फार्ट, सुबह खाली पेट आजमा लीजिए ये 2 देसी नुस्खे

 

खाने के बाद सीने में जलन, गैस, एसिडिटी और खट्टी डकारे आना सही नहीं है। ये सभी चीजें खराब पाचन की तरफ इशारा करती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।