14 दिनों तक रोज सुबह खाली पेट नीम के 3 पत्ते चबाने से क्या होता है?

नीम के पत्ते और फल दोनों ही गुणों से भरपूर होते हैं और इनके सेवन से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। क्या आपको पता है कि 14 दिनों तक रोज सुबह खाली पेट नीम के 3 पत्ते चबाने से क्या होता है?
image

हमारी प्रकृति और प्राकतिक चीजों में असल में कई बीमारियों का हल छिपा है। नेचर के करीब रहने से भी स्वास्थ्य बेहतर होता है, ऐसा कई रिसर्च में सामने आया है और हेल्थ एक्सपर्ट भी इसे सटीक मानते हैं। पीपल, नीम और गिलोय समेत कई ऐसे पेड़ और हर्ब्स हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और इनके गुणों को पहचानकर अगर आपने इन्हें सही तरह से डाइट में शामिल कर लिया, तो बीमारियां आपसे कोसों दूर रहेंगी। नीम के पत्तों को आयुर्वेद में बेहद फायदेमंद माना गया है। इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और इसमें कई स्वास्थ्य समस्याओं का रामबाण इलाज छिपा है। क्या आप जानती हैं कि 14 दिनों तक रोज सुबह खाली पेट 3 नीम के पत्तों को चबाने से क्या होता है? चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

14 दिनों तक रोज सुबह खाली पेट नीम के 3 पत्ते चबाने से क्या होता है?

neem leaves benefits

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप 14 दिनों तक खाली पेट नीम के पत्ते चबाएंगी, तो इससे शरीर डिटॉक्स होगा। इससे पेट में जमा गंदगी भी साफ होती है, ब्लड साफ होता है, चेहरे के दाग-धब्बें और पिंपल्स दूर होते हैं और चेहरे पर निखार आता है।
  • नीम के पत्तों में नेचुरल डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं। खाली पेट इन्हें चबाने से लिवर और किडनी डिटॉक्स होगी।
  • अगर आप 14 दिनों तक खाली पेट नीम के 3 पत्ते चबाएंगी, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में आ सकता है।
  • नीम में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह की बदबू, मसूड़ों की सूजन और कैविटी को दूर करने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट नीम चबाने से ओरल हेल्थ बेहतर होती है।
  • अगर आप 14 दिनों तक रोजाना खाली पेट नीम के 3 पत्ते चबाएंगी, तो इससे डाइजेशन बेहतर होगा। पेट की गैस, अपच और कब्ज दूर होगी।
  • खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट कम होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • अगर आप 2 हफ्तों तक खाली पेट नीम के पत्ते चबाएंगी, तो इससे नसों में जमा गंदा कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक सुबह खाली पेट पीपल के पत्तों का पानी पीने से क्या होता है?

neem leaves for gut gealth and skin

14 दिनों तक खाली पेट नीम की 3 पत्ते चबाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इससे सर्दी-खांसी और अन्य मौसमी इंफेक्शन्स दूर रहते हैं।

  • अगर आप 14 दिनों तक खाली पेट नीम की 3 पत्तियां चबाएंगी, तो इससे हार्मोन्स बैलेंस होते हैं, शरीर को संक्रमण से लड़ने की ताकत मिलती है और पीरियड्स के दिनों की मुश्किल भी कम होती है।
  • आप नीम के पत्तों को खाली पेट चबा सकती हैं या इसे पानी में उबालकर भी पी सकती हैं। इसके पत्तों का पाउडर भी फायदेमंद रहता है।

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक सुबह खाली पेट सहजन की पत्तियां खाने से क्या होता है?


14 दिनों तक रोज सुबह खाली पेट नीम के 3 पत्ते चबाने से शरीर को ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP