क्या आपको पता है नसों में गंदा कोलेस्ट्रॉल क्यों बढ़ता है? जान लीजिए इसके 3 प्रमुख कारण

कोलेस्ट्रॉल बढ़ना आजकल एक आम समस्या बन गया है। खान-पान से लेकर अनियमित जीवनशैली तक, कई ऐसे कारण हैं, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण बन सकते हैं। नसों में गंदे कोलेस्ट्रॉल के जमने का असर सीधा दिल पर होता है और इसकी वजह से हार्ट अटक आ सकता है। कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा फैटी पदार्थ है, जो आपके खून में पाया जाता है। गुड कोलेस्ट्रॉल जहां शरीर के कई फंक्शन्स के लिए जरूरी होता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल खून को जमा होकर नसों को ब्लॉक कर देता है और इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल सिर्फ तले-भुने खाने से नहीं, बल्कि और भी कई चीजों से बढ़ता है। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मुख्य कारण
- नसों में कई कारणों से गंदा कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है। एक्सपर्ट का कहना है कि कई बार सही डाइट और लाइफस्टाइल के बावजूद भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है।
- महिलाओं में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का अधिक खतरा रहता है। खासकर, मेनोपॉज के आस-पास इसकी संभावना ज्यादा रहती है।
- अगर आप सैचुरेटेड फैट्स और ट्रांस फैट्स से भरपूर डाइट लेती हैं, तो इससे भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। हाई सैचुरेटेड डाइट लेना इसका बड़ा कारण है।
- अगर आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं, फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर है, तो आप आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
- मोटापा भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की एक वजह है। अगर आपका वजन अधिक है, तो शरीर में एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के अधिक चांसेज होते हैं।
- मोटापे की वजह से हाई बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी दिक्कतों की संभावना होती है। यह दिल से जुड़ी बीमारियों का भी कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें- नसों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालेगा लहसुन, इस तरह करें इस्तेमाल
- कई बार उम्र बढ़ने के साथ भी कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है। ऐसे में बढ़ती उम्र के साथ अपना खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है।
- फैमिली हिस्ट्री भी इसका कारण हो सकता है। अगर आपके परिवार में किसी को यह दिक्कत रही है, तो आपको भी यह परेशानी हो सकती है।
- फैटी लिवर होने पर भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की संभावना रहती है।
यह भी पढ़ें- 21 दिनों में कम हो सकता है गंदा कोलेस्ट्रॉल, 4 मसालों से बनाएं डाइटिशियन का बताया खास ड्रिंक
हेल्दी रहने के लिए, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होना और गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल सही होना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।