How to Reduce Swollen Feet during Pregnancy: प्रेग्नेंसी में पैरों में हो गई है सूजन,इन उपायों से मिल सकती है राहत

How To Reduce Swollen Feet During Pregnancy: प्रेग्नेंसी दुनिया की हर महिला के लिए सबसे खूबसूरत जर्नी होती है। लेकिन इस दौरान वुड-बी-मॉम्स को कई तरह की परेशानियां भी झेलनी पड़ती है। प्रेगनेंसी के पहले महीने से लेकर डिलीवरी तक मां को कई तरह के बदलाव से होकर गुजरना पड़ता है। उल्टी, थकान, शारीरिक बदलाव के साथ ही महिलाएं पैरों में सूजन (Swollen Feet) अनुभव करती हैं। इसे मेडिकल भाषा में एडिमा कहते हैं। वैसे तो ये कुछ ही दिनों की परेशानी होती है और काफी आम भी है लेकिन ये महिलाओं के लिए कई बार बड़ी मुश्किलें पैदा कर सकती है। सूजन के चलते चलने फिरने में भी परेशानी होती है। हालांकि कुछ उपायों से सूजन कम किया जा सकता है। डायटीशियन रिचा दोषी ने इसको लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी साझा की है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
प्रेग्नेंसी में पैरों में सूजन क्यों होती है?(Why do Feet Swell during Pregnancy)

एक्सपर्ट के मुताबिक ये सूजन हार्मोनल चेंजेस की वजह से हो जाती है। इसके अलावा शरीर बच्चे की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक्स्ट्रा फ्लूड बनाना शुरू कर देता है। वहीं जैसे जैसे प्रेग्नेंसी का दौर आगे बढ़ता है गर्भाशय का साइज बढ़ता है, बच्चे का वजन पैरों की नसों पर दबाव डालने लगता है। इसके कारण हार्ट (हार्ट को हेल्दी रखने के जबरदस्त उपाय) में ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता, इससे नसों में फ्लूड रिटेंशन होता है जो आसपास के टिशूज में भी प्रवेश कर सकता है। यही पैरों के सूजन का कारण बनता है।
यह भी पढ़ें-बहुत ज्यादा चलने के कारण पैरों में है दर्द? इन आसान तरीकों से मिलेगी राहत
कैसे कम करें पैरों की सूजन (Home Remedies for Swollen Feet during Pregnancy)

- आप अपने पैरों को नमक वाले गर्म पानी के टब में सोक करें। 10 से 15 मिनट ही फुट सोक करने से ना सिर्फ सूजन कम हो जाता है, बल्कि मांसपेशियों का दर्द भी कम हो सकता है।
- बहुत देर तक खड़े रहने से बचें, क्योंकि इससे सूजन और भी ज्यादा बढ़ सकती है। ऐसे में आप जब लेट रही हों तो अपने पैरों को उठाकर 5 मिनट के लिए दीवार पर रखें इससे ब्लड सर्कुलेशन (ब्लड सर्कुलेशन सही रखना क्यों जरूरी है)सही करने में मदद मिलेगी, सूजन और दर्द से राहत मिलेगी।
- जब कभी आप खाने की टेबल या सोफे पर बैठे अपने पैरों को स्पोर्ट दें। पैरों को लटकाने से बचें। इससे आपके पैरों में अधिक तनाव हो सकता है। आप जब भी बैठें पैरों को कुशन या स्टूल पर रखें।
यह भी पढ़ें-अगर पैरों में बार-बार आती है सूजन तो बिना दवा के ऐसे करें ठीक
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।