Expert Tips: हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए महिलाएं ध्यान रखें ये 5 बातें, कभी नहीं होगी सेहत खराब

महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए यहां बताई कुछ बातों को अमल में जरूर लाना चाहिए। 

health tips for women life
health tips for women life

हमारे देश की महिलाएं आमतौर पर अपनी सेहत की ओर ध्यान नहीं दे पाती हैं और न जाने कितनी बीमारियों से ग्रस्त हो जाती हैं। कई बार अनुचित खान -पान, तो कई बार ठीक से नींद न लेना जैसे कई कारणों की वजह से महिलाओं के स्वास्थ्य पर तो बुरा असर होता ही है और घर की सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने वाली हर एक महिला अपनी लापरवाही की वजह से बुरे नुकसानों को बढ़ावा दे बैठती है।

वास्तव में नारी एक ऐसी योद्धा हैं जो अपने परिवार को खुश करने के लिए सब कुछ करती है इसलिए उन्हें अपने स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। हर एक महिला को अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए एक्सपर्ट की बताई 5 बातें ध्यान में रखनी चाहिए जिससे वो सेहतमंद बनी रहें और घर की जिम्मेदारियां भी बखूबी निभा सकें। आइए स्टार इमेजिंग पैथ लैब के डायरेक्टर समीर भाटी जी से जानें कि सेहतमंद बने रहने के लिए महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है

एक्सपर्ट टिप -1 ज्यादा मात्रा में पानी पिएं

drinking water

किसी भी महिला की सेहत को ध्यान में रखने के लिए उसे उचित मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए। पानी कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान है और अगर आप बहुत नियमित अंतराल पर पानी पीना भूल जाती हैं, तो आपको अपने लिए वाटर अलार्म सेट करना चाहिए। शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन (डिहाइड्रेशन से बचने के लिए घरेलू नुस्खे)से थकान, खराब एकाग्रता, सिरदर्द, वजन बढ़ना और यहां तक कि किडनी की समस्याएं भी होती हैं। याद रखें, आपको हर दिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए।

एक्सपर्ट टिप -2 समय-समय पर शरीर की जांच करवाना

आजकल कई महिलाएं जिस लाइफस्टाइल से गुजरती हैं उसके साथ ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, कमजोर आंखें , शुगर लेवल, ब्लड टेस्ट आदि जैसे बुनियादी मापदंडों की अधिक बार निगरानी करना महत्वपूर्ण है। महिलाओं का जीवन तनाव, नींद की कमी, देर रात तक काम, लंबे समय तक स्क्रीन समय आदि से भरा रहता है। इसलिए, समय-समय पर अपने शरीर की जांच करवाना महत्वपूर्ण हो जाता है।

इसे जरूर पढ़ें:क्‍या सेहतमंद होने का सही मापदंड है बीएमआई, जानें

health tips for women

एक्सपर्ट टिप - 3 शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहना

किसी भी व्यक्ति के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है और हर किसी को पता होना चाहिए कि उसकी उचित देखभाल कैसे की जाए। दिन में सिर्फ 30 से 40 मिनट पैदल चलने और दौड़ने से आप शारीरिक रूप से फिट रह सकती हैं। साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य के लिए आपको बस थोड़ी कम चिंता करने और अपनी पसंद की गतिविधियों में शामिल होने की कोशिश करने की जरूरत है। जैसे आप खाली समय में ध्यान और योग कर सकती हैं या फिर अपनी पसंद के गाने सुन सकती हैं। आप शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए आप कुछ एक्सरसाइज भी कर सकती हैं।

एक्सपर्ट टिप -4 सभी ज़रूरी टेस्ट करवाना

आजकल की महिलाएं कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं और बीमारियों का सामना कर रही हैं। इसलिए हर एक महिला के लिए सभी आवश्यक टेस्ट करवाना महत्वपूर्ण है ताकि उन्हें अपने शरीर के बारे में अधिक स्पष्ट रूप से पता चल सके। मैमोग्राम, डायबिटीज, पेल्विक टेस्ट, पैप स्मीयर, थायराइड फंक्शन टेस्ट और लिपिड पैनल टेस्ट जैसे टेस्ट हर महिला के लिए समय -समय पर करने आवश्यक हैं। ये सभी टेस्ट आपके अंगों की जांच करने में मदद करते हैं और आपको किसी भी संक्रमण के बारे में बताते हैं जो शुरुआती चरण में हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें:Expert Tips: अच्छी सेहत के लिए हर महिला को जरूर कराने चाहिए ये हेल्थ स्क्रीनिंग टेस्ट

एक्सपर्ट टिप -5 ओवरी और यूट्रस की नियमित जांच

uteres overy test

महिलाओं को अपना स्वास्थ्य ठीक बनाए रखने के लिए ओवरी और यूट्रस की नियमित जांच करवानी चाहिए। आजकल महिलाओं में होने वाली सबसे बड़ी समस्याओं में से हैं फाइब्रॉएड्स। यह वास्तव में यूट्रस की मांसपेशीय परत में होने वाला एक ट्यूमर होता है। फाइब्रॉएड्स (जानें क्या होते हैं फाइब्रॉएड्स) का आकार छोटे से बड़ा हो सकता है। कई बार इन ट्यूमर में कैंसरग्रस्त कोशिकाएं भी विकसित हो जाती हैं। रिसर्च बताते हैं कि देश में लगभग 77 प्रतिशत महिलाएं फाइब्रॉएड्स से पीड़ित हैं। इसलिए ऐसी किसी भी समस्या का सही समय पर पता लगाने और इसका इलाज कराने से आप सुरक्षित बनी रह सकती हैं।

वास्तव् में महिलाओं को एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स अपने लाइफ स्टाइल में जरूर शामिल करने चाहिए जिससे उनकी सेहत सुरक्षित रहे और वो बीमारियों से बची रहें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP