Summer Health Tips: डिहाइड्रेशन से बचना है तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

गरमी के मौसम में अपने शीरर को डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम से बचाना है तो आपको घर पर ही इन 5 नुस्खों को ट्राय करना चाहिए। ये बेहद लाभकारी हैं। 

Anuradha Gupta
Diseases That Cause Dehydration

गर्मियों का मौसम आते ही सेहत में कई सारे बदलाव आने लगते हैं। जैसे गर्मी से पसीना आना, त्वचा में इनफैक्शन होना और शरीर में पानी की कमी होना। इनमें से शरीर में पानी की कमी होना सबसे बड़ी समस्या है। अगर आपके शरीर में पानी की उचित मात्रा होगी तो आपको ये सारी परेशानियां नहीं होंगी। अगर आप पानी कम पीती हैं तो आपको डिहाइड्रेशन का शिकार होना पड़ सकता है। गर्मियों के मौसम में यह आम बीमारी है। मगर, आप कुछ बातों का यदि ध्यान रखती हैं तो आपको इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

 इसे जरूर पढ़ें:गर्मियों में रहना है कूल तो जरूर खाएं ये 7 सुपर फूड

दरअसल, गर्मियों के मौसम में तेज धूप के कारण जैसे पेड़ पौधे, नदी जलाश्य सूखने लगते है वैसे ही मनुष्य के शरीर में मौजूद पानी भी सूखने लगता है। गर्मियों के मौसम में अगर आपको अपने को एक्टिव रखना है तो आपको 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। पानी के साथ-साथ आपको ज्यादा लिक्वेड डाइट लेनी चहिए। इससे आपको डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम नहीं होगी। चलिए हम आपको बताते हैं कि किस तरह आप घर पर ही कुछ रेमेडीज को अपना कर डिहाइड्रेशन से बच सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:गर्मी में पिएं पपीते का शेक, हड्डियां बनेंगी मजबूत और वेट भी होगा आसानी से लूज़

How To Overcome Dehydration In Summer

केला 

आपको दिन में 1 से 2 केले खाने चाहिए। गर्मियों के मौसम में केला बॉडी को डिहाइड्रेटेड होने से रोकता है। आपको एक साथ दो केले खाने की जगी दिन में दो बार अलग-अलग टाइम पर केला खाना चाहिए। आप जब केल खाएं तो ध्यान रखें कि उससे पहले आपने कोई भी हैवी फिजिकल वर्क नहीं किया हो। डिहाइड्रेशन की सबसे बड़ी वजह शरीर में पोटैशियम की कमी होना होता है। केले से शरीर में पोटैशियम का लेवल मेंटेन रहता है। इस वजह से आपको डिहाइड्रेशन की दिक्कत नहीं होती है। 

 

बटरमिल्क 

गर्मियों के मौसम में दही और दही से बना मठ्ठा शरीर को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही यह शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। आपको 1 कप बटरमिल्क और ½ छोटा चम्मच सूखी अदरक यानी सौंठ को आपस में मिक्स करके रोज एक ग्लास पीना चाहिए। आप दिन में 3 से 4 बार ऐसा कर सकती हैं। इससे आपको डिहाइड्रेशन की शिकायत कभी भी नहीं होगी। बटरमिल्क में नैचुरल प्रोबायोटिक होता है। यह पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। 

Dehydration Prevention And Treatment

कोकोनट वॉटर 

कोकोनट वॉटर के लाभ आपने कई बार सुने होंगे। गर्मियों के मौसम में कोकोनट वॉटर शरीर को 4 गुना फायदा पहुंचाता है। आपको दिन में 2 बार कोकोनट का पानी पीना चाहिए। अगर आप दो बार न पी सकें तो आपको 1 बार तो जरूर पीना चाहिए। कोकोनट वॉटर सोडियम और पोटैशियम का बहुत ही अच्छा सोर्स है। इससे आपके शरीर में पानी की कमी भी पूरी होगी।  

How To Prevent Dehydration In Adults

होममेड ओआरएस 

बाजार में मिलने वाले ओआरएस को आप घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। इसे आप इस तरह बना सकती हैं। 

सामग्री 

  • ½ छोटा चम्मच नमक 
  • 6 छोटे चम्मच ब्राउन शुगर 
  • 4 कप पानी 
 

विधि 

पानी में नमक और चीनी मिलाएं और तब तक इसे मिलाएं पानी में डिजॉल्व कर लें। इस मिश्रण को आप ओआरएस की तरह दिन में कई बार पीएं। इससे आपको डिहाइड्रेशन की प्रॉब्लम नहीं होगी। 

इस बात का ध्यान रखें कि आपको दिनभर में 3 लीटर पानी पीना ही है। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो आपके शरीर में पानी की कमी बनी रहेगी। ओआरएस से आपके शरीर में ग्लूकोज की कमी दूर होगी ओर सोडियम का बैलेंस भी बना रहेगा। 

Dehydration Symptoms

क्रैनबेरी जूस 

आपको डेली 2 ग्लास क्रैनबेरी जूस जरूर पीना चाहिए। इसमें वॉटर कंटेंट बहुत होता है। इसे पीने से आपको डिहाइड्रेशन की शिकायत नहीं होती है। इसमें मौजूद शुगर और सॉल्ट भी शरीर में ग्लूकोज की मात्रा और साडियम की मात्रा को बैलेंस रखता है। 

 

Recommended Video

Disclaimer