40 के बाद नजदीक आ जाता है मेनोपॉज, महिलाएं इन टिप्स से रखें अपना ख्याल

40 के बाद मेनोपॉज करीब आने लगता है। ऐसे में महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इस समय पर शरीर में कई बदलाव होते हैं। एक्सपर्ट के बताए टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं।
image

40 की उम्र पार करते ही महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। आजकल कई महिलाओं को 40 की शुरुआत में ही मेनोपॉज होने लगा है। इस समय पर मासिक धर्म अनियमित होने लगता है, थकान, मूड स्विंग्स, नींद की कमी और वजन बढ़ने जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं और धीरे-धीरे पूरी तरह पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। ऐसे में इस समय पर महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है, जिससे वे इन हार्मोनल बदलावों से डील कर सकें और शरीर में एनर्जी बनी रहे। इस बारे में डाइटिशियन और हार्मोनल हेल्थ कोच नंदिनी जानकारी दे रही हैं।

40 की उम्र के बाद महिलाएं इन टिप्स से रखें अपवा ख्याल

balance diet for diabetes

  • मेनोपॉज के समय शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा कम हो जाती है। इसका असर हमारे बॉडी फंक्शन्स पर होता है। इसकी वजह से हड्डियों की कमजोरी, मेटाबॉलिज्म का सुस्त होना और वजन बढ़ने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में बैलेंस डाइट लें।
  • कैल्शियम, विटामिन-डी, प्रोटीन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर डाइट आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा नमक, मीठा और तला-भुना खाना कम करें।
  • 40 की उम्र के बाद मसल्स कमजोर होने लगती हैं और फैट जमा होना शुरू हो जाता है। ऐसे में हफ्ते में कम से कम 5 दिन 30 मिनट एक्सरसाइज और योग जरूर करें।
  • आप ब्रिस्क वॉकिंग, जॉगिंग और कुछ योगासनों को रूटीन में शामिल करें। इससे शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है और दिमाग भी शांत होता है।
  • मेनोपॉज के दौरान नींद की कमी एक आम समस्या है। लेकिन, 40 की उम्र के बाद हेल्दी रहने के लिए 7-8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है।
  • हल्का भोजन लें, चाय-कॉफी कम से कम लें और सोने-जागने का एक नियमित समय तय कर लें।

यह भी पढ़ें-Menopause: मेनोपॉज में अच्छे डाइजेशन के लिए ये मुद्रा करेंगी मदद

coconut water for summer health

  • हाइड्रेशन का ध्यान रखें। नारियल पानी, नींबू पानी और कई हेल्दी ड्रिंक्स लें।
  • 40 की उम्र के बाद मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ेपन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए, मेडिटेशन जरूर करें।
  • इस उम्र में थायरॉइड, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर और बोन डेंसिटी की जांच करवाती रहें। अगर पीरियड्स अनियमित हैं, बहुत ज्यादा ब्लीडिंग या दर्द हो रहा है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें- मेनोपॉज में शरीर की गंध क्यों बदल जाती है?

40 के बाद मेनोपॉज करीब आने लगता है। एक्सपर्ट के बताए टिप्स से आप अपना ख्याल रख सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP