herzindagi
image

तपती गर्मी में कहीं खराब न हो जाए आपका पेट,इन टिप्स से रखें ख्याल

क्या गर्मियों के मौसम में गर्मी के साथ साथ आप पेट से जुड़ी दिक्कतों से भी परेशान हो जाते हैं? अगर हां, तो ये आसान टिप्स आपके पेट को खुश रख सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-01, 19:38 IST

गर्मी का सितम हम सब देख रहे हैं। हर तरफ एक ही आवाज है, यह गर्मी कब कम होगी? बता दें, कि इस मौसम में सिर्फ लोग धूप और पसीने से परेशान नहीं होते हैं, बल्कि और भी कई तरह की दिक्कत होने लगती है। इनमें से सबसे बड़ी समस्या है पाचन का खराब होना। जी हां, बहुत सारे लोग इस मौसम में पेट से जुड़ी समस्याओं को लेकर शिकायत करते हैं। जैसे पेट खराब होना, एसिडिटी, फूड प्वाइजनिंग। डॉक्टर की माने तो गर्मियों में हमारी पाचन शक्ति थोड़ी कमजोर हो जाती है, इसलिए थोड़ी सी लापरवाही भी पेट की स्थिति को बिगाड़ सकती है। लेकिन आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ आसान टिप्स लाए हैं, जिसे अपना कर आप गर्मियों में भी अपना पेट खुश रख सकते हैं।

गर्मियों में पेट का ख्याल कैसे रखें?

gut health in summer

गर्मियों के मौसम में हमेशा हल्का और ताजा खाना खाएं। भारी खाना पचना मुश्किल हो जाता है जिसके कारण दिक्कत शुरू हो जाती है। कोशिश करें की डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियां, दालें शामिल करें। प्लेट में फाइबर की मात्रा जरूर होनी चाहिए। खिचड़ी, चावल, सलाद, जैसी चीज पेट के लिए फायदेमंद होती हैं।

गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। क्योंकि पसीना लगातार बेहतर रहता है कुछ लोगों को बार-बार प्यास लगती है, तो कुछ लोग प्यास लगने का इंतजार करते हैं ।डॉक्टर के मुताबिक आपको प्यास लगने का इंतजार नहीं करना है। आप हर थोड़ी देर में पानी पीते रहें। अगर पानी नहीं पसंद है, तो नींबू पानी, नारियल पानी, बेल का शरबत, छाछ जैसे नेचुरल ड्रिंक लें। इससे पेट ठंडा रहेगा और शरीर को भी ठंडक मिलेगी।

ठेले वाले जंक फूड खाने से बचें। क्योंकि अक्सर यह फूड धूप में घंटों पड़े रहते हैं, खुले रहते हैं जिनमें बैक्टीरिया आसानी से पनप जाते हैं। इसलिए गर्मी में स्ट्रीट फूड से दूरी बनाकर रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में हर दूसरे दिन बढ़ जाता है बीपी? इस उपाय से करें मैनेज

how to look after gut health in summer

अक्सर लोग इस मौसम में खूब ठंडा पानी पीते हैं। खूब ठंडा करके फल खाते हैं। इन चीजों से भी बचना चाहिए। बहुत ज्यादा ठंडी चीजों से पाचन क्रिया स्लो हो सकती है, जिसके कारण पेट दर्द और दस्त की शिकायत हो सकती है।

सबसे जरूर है समय पर खाना खाएं, और पर्याप्त नींद लें। इससे आपका पेट एकदम ठीक रहेगा।

यह भी पढ़ें-आयरन से लेकर बायोटिन तक, महिलाओं की सेहत के लिए जरूरी हैं ये 5 सप्लीमेंट्स

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।