पीरियड्स में जंक फूड खाने का शरीर पर होता है बुरा असर, जानें

पीरियड्स से पहले और इस दौरान, महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदला होते हैं। इसकी वजह से ब्लोटिंग, एक्ने, शरीर फूला हुआ लगना, ब्रेस्ट टेंडरनेस और भी कई लक्षण नजर आते हैं। कई बार पीएमएस और पीरियड्स में महिलाओं को तला-भुना, मीठा या जंक फूड खाने की क्रेविंग्स होती है। ज्यादातर महिलाएं, इस दौरान मीठे और जंक फूड का सेवन भी करती हैं। आपको बता दें कि आपको पीएमएस या पीरियड्स में किस तरह की चीजें महसूस हो रही हैं, इसके पीछे आपकी डाइट और लाइफस्टाइल का अहम रोल है। जी हां, खराब डाइट और लाइफस्टाइल की वजह से इन दिनों में जंक फूड की क्रेविंग अधिक होती है। असल में ये क्रेविंग्स शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस और कुछ न्यूट्रिएंट्स की कमी की ओर इशारा करती है। एक्सपर्ट के मुताबिक, पीरियड्स में जंक फूड खाना सेहत पर बुरा असर डालता है। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
पीरियड्स में जंक फूड खाने का सेहत पर असर (What happens if you eat junk food on your period)

- पीरियड्स में अगर आप बहुत अधिक जंक फूड का सेवन करती हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है।
- जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड की वजह से PCOS (पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) की दिक्कत हो सकती है।
- इसकी वजह से अन्य कई हेल्थ कंडीशन्स का भी खतरा रहता है।
- जंक फूड शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस पैदा करता है। इसका असर रिप्रोडक्टिव हेल्थ और पीरियड साइकिल पर भी होता है।
- जंक फूड की वजह से शरीर में एस्ट्रोजन लेवल पर असर होता है। इसकी वजह से पीरियड साइकिल भी अनियमित हो सकती है।
![salty food craving reasons]()
- इससे इंफ्लेमेशन बढ़ सकता है और इसके कारण, पीएमएस में काफी दिक्कत हो सकती है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप जंक फूड खाती हैं, तो इससे कई हेल्थ कंडीशन्स आपको परेशान कर सकती हैं।
- अगर आप स्ट्रेस में हैं या फिर पूरी नींद नहीं ले रही हैं, तो इसके कारण जंक फूड या मीठे की क्रेविंग अधिक होती है।
- स्ट्रेस की वजह से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है। इसकी वजह से अनहेल्दी क्रेविंग्स भी बढ़ने लगती है।
- हेल्दी पीरियड्स के लिए कोर्टिसोल लेवल को मैनेज करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाएंगे एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स
पीरियड्स में हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- इन संकेतों से जानें क्या आपको हो रहे हैं हेल्दी पीरियड्स या नहीं ?
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
