बारिश में आंखों को इंफेक्शन की बौछार से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

बारिश बच्चों व युवाओं के चेहरे पर खुशी लेकर आती है, लेकिन अगर इस समय आप कुछ सावधानियां नहीं बरतती हैं तो इस मौसम में आपकी मुश्किलें बढ़ भी सकती हैं। कुछ महिलाएं बारिश में नहाने के कारण सर्दी-जुकाम की चपेट में आ जाती हैं तो कुछ को आंखों में इंफेक्शन हो जाता है। जी हां बारिश अपने साथ वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन की आशंकाएं भी साथ लाती है। इस तरह मानसून हमारी बॉडी के सबसे संवेदनशील हिस्से 'आंखों' में कुछ हानिकारक समस्याएं भी पैदा करता है। और अगर आंखों का ध्यान न रखा जाएं तो आंखों में होने वाली समस्या कई बार गंभीर बीमारी का रूप धारण कर लेती है। इसलिए जरूरी है कि इन दिनों में अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखा जाएं।
आमतौर पर बारिश के मौसम के दौरान होने वाले इंफेक्शन न केवल डराने वाले, बल्कि बहुत हानिकारक भी होते हैं। हमारी आंखों में होने वाले सबसे आम इंफेक्शन हैं ‘कंजक्टिवाइटिस’ या आमतौर पर आई फ्लू, स्टाई और कॉर्नियल अल्सर। इंडस हेल्थ प्लस की प्रिवेंटिव हेल्थकेयर स्पेशलिस्ट कंचन नायकवाडी ने बारिश के दौरान आंखों की देखभाल के लिए कुछ प्रमुख और आसान सुझाव दिए हैं, ताकि आपको परेशानी का सामना न करना पड़े। आइए जानें कौन से है ये टिप्स।
Read more: आंख की फुंसी गुहेरी को 2 दिन में खत्म करते है ये आसान घरेलू नुस्खें
रोजाना आंखों को धोएं
रोजाना ठंडे पानी से अपनी आंखें धोएं। जागने या कॉन्टेक्ट लेंस को हटाने के बाद अपनी आंखों को जोर से न रगड़ें, क्योंकि यह कॉर्निया को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकता है।
स्वच्छता का ध्यान रखें
हमेशा अपनी आंखों के नजदीक आने वाले कपड़ों और अपने हाथों को साफ रखें। अपने निजी सामान जैसे तौलिए, चश्मा, कॉन्टेक्ट लेंस आदि किसी के साथ शेयर न करें। जब भी आप अपने घर से बाहर जाते हैं, तो धूप का चश्मा या चश्मा पहनें। वे बाहरी तत्वों को हमारी आंखों में प्रवेश करने से रोकते हैं।
इम्यूनिटी को मजबूत बनाएं
किसी भी इंफेक्शन से लड़ने के लिए अपनी बॉडी को हेल्थ और इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए बैलेस और हेल्दी डाइट लें।
बारिश में कॉन्टेक्ट लेंस पहनने से बचें
बारिश में कॉन्टेक्ट लेंस पहनने से बचना चाहिए क्योंकि ये आपकी आंखों में अत्यधिक ड्राईनेस का कारण बन सकते हैं, जिससे आंखें लाल हो सकती हैं और उनमें जलन हो सकती है। साथ ही अपने चश्मे को साफ और ड्राई रखें।
Read more: गर्मी के मौसम में आयुर्वेदिक तरीके से रखें अपनी आंखों का ख्याल
पानी जमाव वाले एरिया में जाने से बचें
जिस एरिया में पानी जमा हो उस एरिया में जाने से बचें, क्योंकि उनमें बहुत सारे वायरस, बैक्टीरिया और फंगस होते हैं जो आसानी से संक्रमित हो सकते हैं और नुकसान पहुंचा सकते हैं।
इन टिप्स की मदद से आप बारिश में अपनी आंखों की अच्छे से देखभाल कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।