वजाइना में पिंपल्स होने पर इन टिप्स की लें मदद

कई बार गर्मियों या मानसून के चिपचिपे मौसम में महिलाओं को वजाइना में दाने या पिंपल्स हो जाते हैं। एक्सपर्ट के बताए कुछ खास टिप्स इन्हें दूर करने में मदद कर सकते हैं।

how to get rid of vaginal boils

महिलाओं को वजाइना की हाइजीन और सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। वजाइनल हाइजीन न मेंटेन करने की वजह से वजाइना में खुजली, जलन और कई तरह के इंफेक्शन्स हो सकते हैं। कई बार गर्मियों या मानसून के चिपचिपे मौसम में महिलाओं को वजाइना में दाने या पिंपल्स हो जाते हैं। जी हां, चेहरे के पिंपल्स के बारे में तो हम सभी जानते हैं। लेकिन, वजाइना में भी पिंपल या दाने हो जाते हैं। इन दानों की वजह से कई बार चलना-फिरना भी मु्श्किल हो जाता है। वजाइना में होने वाले पिंपल्स को फॉलिकुलिटिस कहा जाता है। ये लाल और सूजन वाले हो सकते हैं। वजाइना में पिंपल्स किन कारणों से होते है, इनसे बचने के लिए क्या करना चाहिए और किन टिप्स की मदद से इनसे राहत पाई जा सकती है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डॉक्टर अदिति बेदी जानकारी दे रही हैं। वह, कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।

वजाइना में पिंपल्स होने के कारण

easy tips prevent vaginal infections in summer

किसी भी अन्य अंग के मुकाबले, वजाइना में हवा कम जाती है। इसके चलते यहां बैक्टीरिया अधिक पनपते हैं क्योंकि यहां नमी ज्यादा रहती है। इसलिए, वजाइना में संक्रमण व दाने हो जाते हैं। इसके अलावा पसीना अधिक आने के कारण भी ऐसा होता है। हार्मोनल इंबैलेंस, वैक्सिंग और सही हाइजीन न होने की वजह से भी वजाइना में पिंपल्स हो सकते हैं।

वजाइना में पिंपल्स होने पर ये टिप्स आएंगे काम

how to prevent vaginal infection

  • वजाइना को सही तरह से साफ रखने के लिए इसे रेगुलर इंटरवेल में साफ पानी से धोएं। इससे बैक्टीरिया के निर्माण को रोकने में मदद मिलती है।
  • इसके अलावा कॉटन की हल्की ढ़ीली पेंटी पहनें। इससे वजाइना की स्किन सांस ले सके।
  • वजाइना की बहुत अधिक सफाई भी नहीं करनी चाहिए। इससे वजाइना में मौजूद नेचुरल नमी और एक्सेस ऑयल निकल जाता है।
  • दरअसल, वजाइना में खुद को हील करने के गुण होते हैं। ऐसे में बहुत अधिक सफाई या साबुन, हार्ड वॉश से सफाई करने से भी नुकसान हो सकता है।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, सैलिसिलिक एसिड वाली क्रीम भी सूजन कम करने में मदद कर सकती है। हालांकि, आपको किसी भी क्रीम को बिना डॉक्टर की सलाह के इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • इसके लिए कई बार डॉक्टर आपको एंटी-बायोटिक दवाईयों का कोर्स करवा सकते हैं।
  • हेल्दी डाइट और सही मात्रा में पानी जरूर पिएं।

यह भी पढ़ें- क्या फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद वजाइना से ब्लीडिंग होना नॉर्मल है?

महिलाओं के लिए वजाइनल हाइजीन मेंटेन करना बहुत जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- Vaginal Hygiene: वजाइना की खुजली और इंफेक्शन से हैं परेशान? पहनें इस तरह की पेंटी

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP