बदबूदार फार्ट के कारण होना पड़ता है शर्मिंदा? ये टिप्स आएंगी काम

Gas Problem: हम सभी फार्ट करते हैं। फार्ट कोई बीमारी नहीं बल्कि हेल्दी शरीर के लिए जरूरी है। इस प्रक्रिया में खाना ब्रेकडाउन होता है। यह खाना गैस के रूप में रिलीज होता है। इसे ही फार्ट कहा जाता है।
ज्यादातर लोगों की यह समस्या होती है कि उनके फार्ट से बेहद ज्यादा गंदी बदबू आती है। ऐसे में कई बार उन्हें शर्मिंदा भी होना पड़ता है। बदबूदार फार्ट के कई कारण होते हैं। इस विषय पर फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा ने बताया कि खानपान से लेकर खराब लाइफस्टाइल शामिल है। चलिए जानते हैं कैसे इस समस्या को कम किया जा सकता है।
बदबूदार फार्ट के कारण ? (Smelly Fart Home Remedies)
कब्ज और अपच की परेशानी के कारण बदबूदार फार्ट की समस्या होती है। इस समस्या में पेट साफ नहीं होता है। ऐसे में बदबू और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। सोडा जैसी ड्रिंक्स का जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर के साथ-साथ पेट के लिए भी हानिकारक होता है। सोडा ड्रिंक्स भी इस समस्या की एक वजह है।
सोडियम फूड्स के सेवन से होने वाले नुकसान (Medication For Smelly Gas)
बदबूदार फार्ट की समस्या को कम करने के लिए आपको सोडियम से भरपूर चीजों से परहेज करना चाहिए। इनमें अचार, सूप, सलाद और ब्रेड जैसी चीजें शामिल हैं। सोडियम की अधिक मात्रा शरीर को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए आपको अपनी डाइट में लो सोडियम वाली चीजों को भी शामिल करना चाहिए।
क्यों नहीं खाना चाहिए स्ट्रीट फूड्स? (Gas Problems)
इसे भी पढ़ें: इन 5 चीज़ों को खाने से तुरंत मिल सकती है गैस से राहत, एक्सपर्ट से जानें टिप्स
पानी पीने के फायदे (Why Use Should Drink Water)
इसे भी पढ़ें: गैस से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, जल्द मिलेगी राहत
ये चीजें बढ़ा सकती है फार्ट की बदबू (Is Fiber Rich Foods Bad For Stomach)
हाई फाइबर फूड्स को पचाने में समय लगता है। ऐसे में यह कुछ देर फर्मेंट हो जाते हैं, जिसके कारण बदबूदार फार्ट की समस्या हो जाती है। ऐसे में आपको हाई फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इनमें ब्रोकली, पत्तागोभी और शतावरी शामिल हैं।
इनके सेवन से सड़े हुए अंडे की बदबू आती है। इसका कारण इन चीजों में पाए जाने वाला सल्फर है। सल्फर एक प्राकृतिक कंपाउंड है, जिसकी बदबू सड़े हुए अंडे जैसी होती है।
बदबूदार फार्ट के लिए क्या करें? (How To Get Rid Of Smelly Gas)
आज भी कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का हल देसी ड्रिंक्स को माना जाता है। खासतौर पर पेट से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए देसी ड्रिंक एक अच्छा ऑप्शन साबित होती है। अगर आप बदबूदार फार्ट से परेशान हैं, तो आपको ड्रिंक पीनी चाहिए। देसी ड्रिंक बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- ड्रिंक बनाने के लिए आपको जीरा और धनिया पाउडर की जरूरत होगी।
- एक गिलास में सादा पानी डालें।
- अब इसमें 1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर और एक चम्मच धनिया पाउडर डालें।
- एक चम्मच की मदद से दोनों पाउडर को पानी में घोल लें।
- हफ्ते और दिन में दो बार इस ड्रिंक का सेवन करने से आपको फायदा होगा।
इन बातों का रखें ध्यान
- बदबूदार फार्ट की समस्या न हो, इसके लिए बाजार में मिलने वाला खाना खाने से परहेज करें। इन चीजों को बनाने के दौरान हाइजीन का ध्यान नहीं रखा जाता है। इसके कारण पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
- बासी खाना भी नहीं खाना चाहिए। बासी खाने के सेवन से पेट में दर्द की परेशानी होने लगती है। साथ ही, इसके कारण फार्ट की स्मेल बदबूदार हो जाती है।
- प्याज और मूली जैसी चीजों की स्मेल बेहद स्ट्रॉन्ग होती है, जिसके कारण इनके सेवन से मुंह से बदबू आती है और गैस की स्मेल भी बेहद ज्यादा गंदी होती है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।