थायरॉयड की समस्या हो रही है? तो आप अकेली नही हो। थायरॉयड की कंडीशन बहुत आम है और दुर्भाग्य से अक्सर इसका पता नहीं चल पाता है और इसका इलाज नहीं किया जाता है। इस समस्या में शरीर में थायरॉयड ग्लैंड ज्यादा थायरॉयड हार्मोन का निर्माण करने लगता है, जिस कारण महिलाओं को कई तरह की परेशानियां घेरने लगती हैं।
इसके लक्षणों में वजन बढ़ना, मसल्स में कमजोरी, कब्ज, बालों का झड़ना, थकान और बहुत सारी चीजें शामिल हो सकती हैं। लेकिन अच्छी खबर यह है कि आप थायरॉयड हेल्थ के लिए महंगी दवाओं या मेडिकल ट्रीटमेंट के पूरक के रूप में प्राकृतिक विकल्पों का चुनाव कर सकती हैं।
आज हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसे अपने रूटीन में शामिल करके आप थायरॉयड की समस्या को कंट्रोल कर सकती हैं। इसकी जानकारी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ दीक्सा भावसार ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। लेकिन सबसे पहले इसके कारणों के बारे में जान लेते हैं-
थायरॉयड एंडोक्राइन सिस्टम की आत्मा है। यदि आपका थायरॉयड असंतुलित हो जाता है, तो आपके शरीर के सभी कार्य जैसे मेटाबॉलिज्म, एनर्जी का लेवल, शरीर का तापमान, रिप्रोडक्टिव सिस्टम, वजन बढ़ना या कम होना, पीरियड्स, बालों की हेल्थ, मानसिक स्वास्थ्य और हार्ट रेट आदि प्रभावित होते हैं।
View this post on Instagram
थायरॉयड ग्रंथि का मुख्य कार्य मेटाबॉलिज्म है। यह आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन को डाइजेशन में मदद करता है, इससे आवश्यक पोषक तत्वों को अवशोषित करता है और आपके भोजन को मेटाबोलाइज करके आपको एनर्जी भी प्रदान करता है।
यह विडियो भी देखें
आपका थायरॉयड आवश्यक पोषक तत्वों जैसे आयरन, कैल्शियम आदि के अवशोषण में मदद करता है जो बालों के विकास के लिए जिम्मेदार होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:अगर शरीर में दिख रहे हैं ये 10 संकेत तो हो सकता है थायरॉयड
थायरॉयड असंतुलन या तो अत्यधिक वजन घटाने या वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।
थायरॉयड के असंतुलन के कारण अनियमित पीरियड्स हो सकते हैं।
यदि आप लगातार प्रयासों के बावजूद प्रेग्नेंट होने में सफल नहीं हुई हैं, तो इसका कारण थायरॉयड हो सकता है। थायरॉयड को संतुलित करने से आपको कंसीव करने में मदद मिल सकती है।
असंतुलित थायरॉयड आपके शरीर के तापमान को कम कर सकता है और आप ठंड के प्रति असहिष्णु हो सकते हैं।
जी हां, थायरॉइड आपकी हार्ट रेट को भी नियंत्रित करने में मदद करता है।
थायरॉइड के लेवल में असंतुलन आपके शरीर में कोर्टिसोल की मात्रा बढ़ाकर आपको तनावग्रस्त, चिंतित और उदास महसूस करा सकता है।
आपका थायरॉयड टेस्टोस्टेरोन, एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन और कोर्टिसोल के कामकाज को भी प्रभावित करता है।
यदि आपको इनमें से कोई भी समस्या है, तो अपने थायरॉयड के लेवल की जांच करवाएं और जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से सलाह लें।
थायरॉयड को कंट्रोल करने के लिए हाथों का प्रेशर पॉइंट आपकी बहुत मदद कर सकता है। यह दोनों हाथों की तर्जनी उंगली और अंगूठे के बीच वाले मुलायम हिस्से में स्थित होता है। इस जगह पर रोजाना सुबह के समय दोनों हाथों में 20 से 50 बार प्रेशर बनाकर रखें।
प्रेशर डालने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है, इम्यून सिस्टम मजबूत होने के साथ ही ओवर-एक्टिव थायरॉयड में राहत पाने में मदद मिल सकती है।
रोजाना इसे सुबह और रात को सोने से पहले 11 बार करें।
उज्जायी प्राणायाम
उज्जायी प्राणायाम थायरॉयड हेल्थ के लिए सबसे प्रभावी प्राणायाम में से एक है। इसे चैत्य श्वास भी कहा जाता है क्योंकि यह न केवल मन को शांत करता है बल्कि मेडिटेटिव स्टेट को भी प्रेरित करता है। इस प्रकार के प्राणायाम को क्रॉस लेग्ड पोजीशन में बैठकर मुंह से सांस लेते हुए किया जाता है।
अनुलोम विलोम
इसके अलावा थायरॉयड हेल्थ के लिए अनुलोम विलोम भी बहुत अच्छा प्राणायाम है। इसे करने से ब्लड का सर्कुलेशन सही तरीके से होता है और बहुत से रोगों में आराम मिलता है।
क्या आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती है? या दिनभर की थकान के बावजूद भी रात को सो नहीं पाती हैं। हालांकि, हर कोई कभी न कभी खराब नींद को अनुभव करता है। जब नींद की गड़बड़ी सामान्य हो जाती है, हालांकि, थायरॉयड रोग जैसे चिकित्सा कारणों की जांच करने का समय हो सकता है।
आपके शरीर के कई अंग और प्रणालियां आपके थायरॉयड ग्लैंड पर निर्भर करती हैं, जो आपके एडम्स एप्पल के ठीक नीचे आपकी गर्दन के आधार पर स्थित होती है। जब आपका थायरॉयड बहुत कम या बहुत अधिक थायरॉयड हार्मोन का उत्पादन करता है, तो यह आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को बंद कर देता है, जो आपकी नींद को प्रभावित कर सकता है।
इसे जरूर पढ़ें:थायरॉइड की समस्या को मैनेज करने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये छोटे-छोटे बदलाव
जबकि अच्छी नींद लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करती है जो थायरॉयड हार्मोन को मेटाबोलाइज करने में मदद करती है।
आप भी इन टिप्स को आजमाकर थायरॉयड को कंट्रोल कर सकती हैं। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। स्वास्थ्य सलाह से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।