क्या आप जानती हैं कि लिवर के कमजोर होने पर शरीर में क्या लक्षण नजर आते हैं और इसे हेल्दी रखने के लिए आपको क्या करना चाहिए?

डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें, लिवर की कमजोरी का संकेत हो सकती हैं। लिवर हमारे शरीर का पॉवरहाउस है। ऐसे में इसके कमजोर होने पर शरीर के कई फंक्शन्स प्रभावित होते हैं। इसे हेल्दी रखने के लिए आपको डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए।  
image

हमारा लिवर, शरीर का एक अहम हिस्सा होता है और शरीर को सही तरह से फंक्शन करने के लिए इसका सही से काम करना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर लिवर सही तरह से काम न करें, तो इसका असर केवल डाइजेशन पर ही नहीं, बल्कि शरीर के कई और फंक्शन्स पर भी होता है। लिवर एकदम से डैमेज नहीं होता है, लेकिन अगर लंबे समय तक लिवर के कमजोर या खराब होने के लक्षणों को इग्नोर किया जाता रहे, तो यह बड़ी मुश्किल पैदा कर सकते हैं और लिवर पूरी तरह डैमेज भी हो सकता है। आजकल फैटी लिवर और लिवर डैमेज के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ खास कामों को करना और लिवर के कमजोर होने के लक्षणों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी दे रही हैं।

लिवर कमजोर होने के लक्षण

fatigue with pcod

  • थकान और कमजोरी
  • भूख न लगना
  • पेट में दर्द
  • अधिक गैस और एसिडिटी
  • नींद आने में मुश्किल
  • स्किन पर रैशेज

लिवर को हेल्दी रखने के लिए क्या करें?

  • डाइट में चुकंदर के जूस को शामिल करें। इससे लिवर डिटॉक्स होता है, लिवर एंजाइम्स बेहतर तरीके से काम करते हैं और बाइल जूस का प्रोडक्शन भी बढ़ता है। ऐसे में चुकंदर के जूस और सलाद को डाइट का हिस्सा बनाएं।
  • अधिक मीठे, तेल और मैदा का सेवन न करें। ये सभी चीजें लिवर में फैट जमा कर सकती हैं और लिवर के काम को मुश्किल बना सकती हैं।
  • दिन में कम से कम 30-40 मिनट वॉक और एक्सरसाइज करें। फिजिकल एक्टिविटी भी लिवर हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें-लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करेगी यह चाय, 2 हफ्तों में दिख सकता है असर

liver detox tea at home

  • लिवर को डिटॉक्स करने में नींबू-पानी भी मदद कर सकता है। इससे विवर हेल्थ बेहतर होती है और शरीर में जमा टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं।
  • क्रूसिफेरस सब्जियां भी लिवर हेल्थ को सुधार सकती हैं। ऐसे में इन्हें डाइट में शामिल करें।
  • प्रोसेस्ड शुगर को पूरी तरह से अवॉइड करें। इससे लिवर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।
  • दिनभर खुद को हाइड्रेट रखें। पानी पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।

यह भी पढ़ें- रिपोर्ट में आ गया है ग्रेड 1 फैटी लिवर, तो आज से ही पानी में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें

लिवर को सेहतमंद रखने में एक्सपर्ट के बताए टिप्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP