जवानी में ही हड्डियां हो रही हैं कमजोर, इस देसी नुस्खे को अपनाएं...बुढ़ापे तक बनी रहेगी ताकत

आजकल जवानी में भी लोगों की हड्डियां कमजोर होने लगी है। 30 की उम्र के आस-पास ही महिलाओं को हाथ-पैरों और जोड़ों का दर्द सताने लगा है। कई बार हमें लगता है कि सिर्फ दूध को डाइट में शामिल करने से शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी हो जाएगी और हड्डियों को मजबूती मिलेगी। दूध, बेशक फायदेमंद होता है। लेकिन, सिर्फ इसे डाइट का हिस्सा बनाने से आपकी सारी मुश्किल हल नहीं होने वाली है। अगर 30 की उम्र के आस-पास ही आपकी हड्डियां कमजोर होने लगी हैं और हाथ-पैरों में दर्द रहता है, तो आपको बोन हेल्थ पर ध्यान देना चाहिए और इस इस देसी नु्स्खे को आजमाना चाहिए। दूध में एक खास चीज मिलाकर पीने से हड्डियों को मजबूती मिलेगी और बुढ़ापे तक शरीर में ताकत रहेगी। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट नंदिनी जानकारी दे रही हैं।
जवानी में ही कमजोर हो रही हैं हड्डियां, तो इस देसी नुस्खे को आजमाएं

- अलसी के बीजों को पीसकर दूध के साथ मिलाकर सेवन करेंगी, तो इससे हड्डियों को मजबूती मिलेगी। दूध में कैल्शियम और विटामिन डी प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसे अलसी के बीजों के साथ लेने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं।
- अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करता है।
- हड्डियों की सेहत (Bone Health) के साथ ही यह मसल्स को भी फायदा पहुंचाता है।
- दूध और अलसी के बीजों में प्रोटीन होता है। यह मसल्स को डैमेज से बचाते हैं और रिपेयर करते हैं। अलसी के बीजों में मौजूद मैग्नीशियम भी हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है।
- इन दोनों चीजों को एक साथ लेने से शरीर को कॉपर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, विटामिन-बी12 और विटामिन-डी समेत कई ऐसी चीजें मिलती हैं, जो हड्डियों समेत पूरे शरीर के लिए जरूरी हैं।
यह भी पढ़ें- घुटनों का ग्रीस हो गया है कम? आजमाएं ये नेचुरल ड्रिंक

- इससे शारीरिक कमजोरी भी दूर रहती है। अगर आपको हमेशा थकान महसूस होती है और अक्सर हाथों-पैरों में दर्द बना रहता है, तो इसका सेवन जरूर करें।
- अलसी के बीजों को हल्का सा भूनकर पीस लें और इसे दूध में मिलाकर पिएं। इससे फायदा होगा।
- आप अलसी के बीजों को रातभर दूध में भिगोकर भी रख सकती हैं और सुबह इसे पी लें।
यह भी पढ़ें- 50 की उम्र के बाद सिर्फ दूध नहीं, थकावट और हड्डियों की मजबूती के लिए अपनाएं ये 4 जरूरी कदम
कमजोर होती हड्डियों को मजबूत बनाने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।