Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

नाभि से जुड़े इन नुस्खों से दूर करें ये 5 परेशानियां

पुराने समय में नाभि में तेलों को डालकर सेहत को दुरुस्‍त बनाया जाता था। आज हम आपको बताएंगे कि नाभि में कौन-सा तेल डालने से आप किन समस्याओं से बच सकते हैं। 
Updated:- 2023-06-28, 20:26 IST
navel therapy benefits for health hindi

आजकल की लाइफस्‍टाइल के चलते हमें कई तरह की समस्‍याएं परेशान करती हैं। इनसे बचाव के लिए हम तरह-तरह के उपायों की खोज में रहते हैं। लेकिन, यदि हम आपको कहें कि आप नाभि से जुड़े इन नुस्‍खों को आजमाकर हेल्‍थ से जुड़ी कई समस्‍याओं को दूर कर सकते हैं। शायद आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा। लेकिन, ऐसा हो सकता है और इसकी जानकारी हमें मैटरनल और चाइल्‍ड न्‍यूट्रिशनिस्‍ट डॉक्‍टर रमिता कौर ने शेयर की है। 

एक्‍सपर्ट का कहना है, ''तेल मालिश करने से नर्वस सिस्‍टम अच्‍छा होता है, जो बीमारियों को दूर रखता है और शरीर हेल्‍दी बना रहता है। इसके अलावा, आयुर्वेद में माना जाता है कि शरीर का चक्र नाभि से ही होता है, इसीलिए इसे बैलेंस रखने के लिए तेल डाल जाता है। नाभि 72 हजार नसों का केंद्र बिंदु है। आप अलग-अलग तेलों के इस्‍तेमाल से कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से बच सकते हैं।''

बादाम का तेल

almond oil

अगर आप त्‍वचा पर निखार लाना चाहते हैं, तो नाभि में बादाम का तेल डालें। इससे त्‍वचा अच्‍छी होती है और धीरे-धीरे निखार आने लगता है। बादाम के तेल में विटामिन-ई और विटामिन-के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई समस्याओं से दूर रखते हैं। आप रोज रात में 3 बूंदें बादाम के तेल की नाभि में डाल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:मीरा की तरह नाभि में ये स्‍पेशल तेल लगाएं और अद्भुत फायदे पाएं

नीम का तेल

हर कोई चाहता है कि उसकी त्‍वचा साफ और बेदाग दिखाई दे। ऐसे में आप नाभि पर नीम का तेल लगा सकते हैं। नीम के तेल में एंटी-बैक्‍टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो त्‍वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। आप रात को नाभि पर नीम का तेल लगाकर फुंसी, मुंहासे और त्वचा की सूजन से बच सकते हैं। इससे त्‍वचा में निखार भी आता है।

ऑल‍िव ऑयल 

olive oil for health

खराब लाइफस्टाइल और गलत फूट हैबिट्स से पेट का हाल बेहाल रहता है। ऐसे में पेट में गैस बनने लगती है और कब्‍ज की समस्‍या सताती है। इससे बचने के लिए आप नाभि पर ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी। इसके अलावा, इससे कमर दर्द में भी आराम मिलता है। रात को सोने से पहले ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें नाभि में डालें। 

सरसों का तेल

सरसों के तेल का इस्‍तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है। कुछ लोग बालों को घना और ग्रोथ को बढ़ाने के लिए सरसों के तेल की मसाज भी करते हैं। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि आंतों से हानिकारक बैक्टीरिया को बाहर निकालने के लिए सरसों का तेल बेस्‍ट होता है। 

साथ ही, इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो ड्राई होंठों की समस्‍या को दूर करते हैं। रात में सोने से पहले सरसों के तेल की 2 बूंदें नाभि में डाली जा सकती हैं। 

तिल का तेल

sesame oil for health

आयुर्वेद में तिल के तेल को सबसे अच्‍छा माना जाता है। इससे आप स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी कई समस्‍याओं को दूर कर सकते हैं। यह जोड़ों के दर्द को दूर करने में भी मदद करता है। 

जोड़ों के दर्द से रोजमर्रा के कामों को करने में भी तकलीफ होती है। ऐसे में आप तिल के तेल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो जोड़ों के दर्द को दूर करते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। 

अगर आप भी जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले नाभि में तिल के तेल की कुछ बूंदें डालें। 

इसे जरूर पढ़ें:नाभि पर रात में सोने से पहले 1 चुटकी हल्दी लगाएं, मिलेंगे कई फायदे 

डॉक्‍टर रमिता कौर का कहना है, ''इन तेलों के अलावा, नारियल तेल का तेल फर्टिलिटी में सुधार करता है और अदरक के तेल से पेट दर्द, सूजन, मतली और पाचन संबंधी समस्याएं ठीक हो सकती है।''  

 

आप भी इन समस्‍याओं से बचने के लिए नाभि में इन तेलों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको भी हेल्‍थ से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

Image Credit: Shutterstock & Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।