Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:15 AM IST

ये आयुर्वेदिक उपाय गर्मियों में शरीर को देंगे कूल-कूल इफेक्ट

अगर आप गर्मी के दिनों में अपनी बॉडी के तापमान को बनाए रखना चाहती हें तो इन आयुर्वेदिक उपायों का सहारा ले सकती हैं।
Updated:- 2022-03-26, 09:00 IST
Cool Down Body Temperature

गर्मी के मौसम में अक्सर लोग पूरा दिन एसी में बैठना पसंद करते हैं। भले ही रूम में पूरा दिन एसी चलने से आपको ठंडक का अहसास हो, लेकिन यह एक ऐसा अप्लाइंस है, जो आपको भीतर से ठंडक प्रदान नहीं करता है। जिसके कारण जब भी लोग एसी बंद करते हैं या फिर घर से बाहर निकलते हैं तो उन्हें तेज गर्मी का अहसास होने लगता है। इसलिए, यह बेहद आवश्यक हो जाता है कि तपिश भरे दिनों में आप कुछ ऐसे उपाय अपनाएं, जिससे आपके शरीर का तापमान बना रहे और अतिरिक्त हीट के कारण बॉडी डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक व अन्य परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

expert neha ji

गर्मी के दिनों में अपनी बॉडी को कूलिंग इफेक्ट प्रदान करने के लिए ठंडी-ठंडी ड्रिंक्स आदि पीने की जरूरत नहीं होती है। बल्कि आप कुछ बेहद आसान आयुर्वेदिक उपायों को अपना सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में वुमन हेल्थ रिसर्च फाउंडेशन की प्रेसिडेंट, आयुर्वेद की जानकार व योगा विशेषज्ञ डॉ नेहा वशिष्ट कार्की आपको कुछ आसान आयुर्वेदिक उपायों के बारे में बता रही हैं, जो आपको गर्मी में भी कूलिंग इफेक्ट प्रदान करेंगे-

पित्त को शांत करने वाले भोजन करें

Body Temperature

गर्मी के दिनों में शरीर में पित्त बढ़ने की संभावना बहुत अधिक हो जाती है। यह आपके शरीर में तापमान की वृद्धि कर सकते हैं। इसलिए, अगर आप गर्मी के दिनों में अपने शरीर को ठंडा बनाए रखना चाहती हैं और अतिरिक्त हीट से मुक्ति पाना चाहती हैं, तो ऐसे आहार को अपने भोजन का हिस्सा बनाएं, जो आपके शरीर में पित्त को कम करने में मदद करें। इसके लिए आप तरबूज, खरबूजा, नाशपाती, सेब, जामुन, आलूबुखारा, आलूबुखारा आदि को नियमित रूप से खाएं। यह ना केवल शरीर में वाटर लेवल बढ़ाएंगे, बल्कि आपको ठंडक का भी अहसास करवाएंगे।

समय से खाएं खाना

कुछ लोगों की यह शिकायत होती है कि वह हेल्दी फूड का सेवन करते हैं, फिर भी उन्हें सीने में जलन होती है या फिर बहुत अधिक गर्मी का अहसास होता है। ऐसा इसलिए भी होता है कि आप दो मील के बीच में बहुत लम्बा गैप करते हैं और इसके अलावा मिड-मील्स का सेवन नहीं करते। आपको शायद पता ना हो, लेकिन समय से खाना ना खाने से शरीर में हीट लेवल भी बढ़ता है, क्योंकि इससे आपको पित्त दोष खराब हो सकता है। इसलिए हमेशा समय से खाना खाने की आदत डालें।(1 महीने का यह डाइट प्लान आपकी वेट लॉस जर्नी में करेगा मदद)

इसे भी पढ़ें :बीमारियों से रहना है दूर, तो ये 5 पौधे घर में जरूर लगाएं

कूलिंग ऑयल्स का करें इस्तेमाल

Body Temperature expert tips

अगर आप अपने शरीर को नेचुरली एक ठंडक का अहसास करवाना चाहते हैं तो ऐसे में आप कुछ कूलिंग ऑयल्स का इस्तेमाल इस मौसम में अवश्य करें। मसलन, खस, चंदन और चमेली का तेलअगर आप अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं, तो इससे बॉडी को कूल डाउन होने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, नहाने से पहले नारियल के तेल से शरीर की मसाज करने से भी आपको लाभ मिलेगा।

इसे भी पढ़ें :घर को नेचुरल तरीके से ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये टिप्‍स

बर्फ से बनाएं दूरी

expert tips Body Temperature

अमूमन लोग गर्मी के दिनों में कूलिंग इफेक्ट पाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करते हैं। इससे उन्हें उस समय तो ठंडा लगता है, लेकिन वास्तव में इससे शरीर में हीट लेवल बढ़ता है। बर्फ का सेवन करने से शरीर पर रिवर्स इफेक्ट पड़ता है। इसलिए बर्फ या फ्रिज का पानी पीने से बचें। इसके स्थान पर आप मटके के पानी को प्राथमिकता दें। यह ठंडा भी होता है और इसका बॉडी पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है। यह आपके शरीर को ठंडा बनाए रखने में मदद करता है।(गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी को इन चीजों से करें पूरा)

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik,

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।