दुनिया में कई चीजें हैं जो बिल्कुल आइडेंटिकल लगती हैं, लेकिन ब्रेस्ट उनमें से एक नहीं हैं। जिस तरह आपके दोनों हाथों, पैरों, आंखों का साइज लगभग एक जैसा होता है, वैसा केस ब्रेस्ट के साथ नहीं है। अनईवन ब्रेस्ट साइज बहुत ही कॉमन है और यह तब भी हो सकता है जब ब्रेस्ट पूरी तरह से डेवलप हो गए हों। पर ऐसा होता क्यों है और क्या यह किसी बीमारी का संकेत है?
ब्रेस्ट का अनईवन साइज क्यों होता है इसके बारे में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ट्रेन्ड अवॉर्ड विनिंग डॉक्टर और ऑथर डॉक्टर तनाया उर्फ डॉक्टर क्यूटरस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। डॉक्टर तनाया पीरियड्स, बॉडी और सेक्सुअल रिलेशनशिप को लेकर अलग-अलग तरह की जानकारी शेयर करती रहती हैं और एक हेल्थ इंफ्लूएंसर भी हैं।
इसका जवाब है नहीं, कई महिलाओं के साथ ऐसा होता है कि जब उनके ब्रेस्ट डेवलप हो रहे होते हैं तब हार्मोनल बदलावों के कारण एक बड़ा और एक छोटा हो सकता है। ब्रेस्ट के साइज के साथ-साथ उनका शेप भी अलग हो सकता है। डॉक्टर तनाया का कहना है कि ब्रेस्ट साइज में काफी अंतर हो सकता है। एक कप साइज के बराबर अंतर देखा जा सकता है। अमूमन लेफ्ट ब्रेस्ट बड़ा होता है और राइट छोटा, लेकिन किसी के साथ इसका उल्टा भी हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- ब्रेस्ट साइज का आकार हो सकता है कम, खाएं ये फूड्स
View this post on Instagram
जैसा कि बताया गया है, ब्रेस्ट का अलग-अलग साइज होना ज्यादा दिक्कत का विषय नहीं है, लेकिन अगर आपके ब्रेस्ट में अचानक कोई बदलाव आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि अचानक से आपके ब्रेस्ट के साइज में कोई बदलाव हो रहा है, तो इसका कारण कोई बीमारी या फिर हार्मोनल समस्या हो सकती है। इसका कारण किसी तरह की सिस्ट भी हो सकती है। आपको यह ध्यान रखना होगा कि प्रेग्नेंसी के समय ब्रेस्ट में बदलाव होता ही है, लेकिन उसके अलावा, किसी बड़े शारीरिक बदलाव का संकेत यह हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- छोटे ब्रेस्ट के कारण ना हों परेशान, करें ये 2 उपाय
एटिपिकल डक्टर हाइपरप्लासिया (ADH) के कारण ब्रेस्ट टिशू सेल्स में बदलाव होता है। यह तब होता है जब ब्रेस्ट के अंदर मौजूद मिल्क डक्ट बहुत ज्यादा ग्रोथ करने लगते हैं।
अगर ब्रेस्ट का साइज शुरुआत से ही ऐसा है, तो इसमें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन अगर आपके ब्रेस्ट बहुत कम समय में बहुत ज्यादा बदले हैं, तो चिंता का विषय है। ऐसे मौके पर आप डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। हो सकता है कि ऐसे मौके पर भी सिर्फ हार्मोनल बदलावों के कारण ब्रेस्ट साइज बदल रहा हो, लेकिन इसका कोई और कारण भी हो सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।