मानसून में सर्दी-खांसी, जुकाम, गले का इंफेक्शन और बुखार अक्सर लोगों को परेशान करता है। खासकर, जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें बदलते मौसम में ये बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। मौसमी इंफेक्शन्स से बचने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में कई देसी नुस्खे मदद करते हैं। यहां हम आपको घर पर आसानी से बनने वाले एक च्यवनप्राश के बारे में बता रहे हैं, जो इम्यूनिटी मजबूत करता है और सर्दी-खांसी, बुखार को दूर रखता है। इसमें इस्तेमाल की जाने वाली सारी चीजें औषधीय गुणों से भरपूर हैं और इसे बनाना भी बहुत आसान है। इस बारे में डाइटिशियन मनोली मेहता जानकारी दे रही हैं।
सर्दी-खांसी और मौसमी बीमारियों को दूर रखेगा घर पर बना यह च्यवनप्राश
View this post on Instagram
- एक्सपर्ट का कहना है कि मानसून में यह च्यवनप्राश शरीर को अंदर से गर्माहट देता है, इम्यूनिटी को मजबूत करता है और मौसमी बीमारियों को दूर रखता है।
- हल्दी में करक्यूमिन होता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है। इससे मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी और खांसी के लक्षणों को को कम करने में मदद मिलती है।
- हल्दी, खांसी से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह श्वसन तंत्र की सूजन को कम करती है।
- काली मिर्च भी खांसी में आराम देती है। यह शरीर में हल्दी के अब्जॉर्बशन को भी बढ़ाती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। काली मिर्च में मौजूद पिपेरिन नामक तत्व बलगम को पतला करता है। यह संक्रमण से लड़ने और गले की खराश को ठीक करने में मदद करती है।
- अदरक भी मौसमी इंफेक्शन्स से बचाव करती है और सर्दी-खांसी में रामबाण का काम करती है। नींबू या संतरे का छिलका, विटामिन-सी से भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।
- कच्चा शहद, गले को आराम पहुंचाता है, खांसी को दबाता है और मौसमी इंफेक्शन्स से बचाता है।
यह भी पढ़ें-मानसून में गले की खराश और सर्दी-खांसी नहीं करेगी परेशान, इन 5 आयुर्वेदिक उपायों को आजमाएं
घर पर कैसे बनाएं च्यवनप्राश?
सामग्री
- हल्दी पाउडर- चौथाई टीस्पून
- काली मिर्च- 1 चुटकी
- अदरक (घिसी हुई)- 1 इंच
- सेब का सिरका- 1 टीस्पून
- नींबू/संतरे का छिलका- चौथाई छोटा चम्मच
- कच्चा शहद- 1 टीस्पून
- बादाम का बटर- 4 टेबलस्पून
विधि
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसे 1 टेबलस्पून रोजाना खाएं।
घर पर बना यह देसी च्यवनप्राश, इम्यूनिटी को मजबूत करके कई बीमारियों से बचा सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों