Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:24 PM IST

रात में जलते हैं पैर? महंगी क्रीम नहीं, ये 1 आसान नुस्खा दिलाएगा सुकूनभरी नींद

रात में पैरों की जलन, गर्माहट या चुभन से परेशान हैं? नारियल तेल, ब्राह्मी तेल और फ्रैंकिंसेंस ऑयल से बना आसान आयुर्वेदिक नाइट रिचुअल जानें, जो ठंडक देता है और बेहतर नींद और पूरी बॉडी रिलैक्सेशन में मदद करता है।
Updated:- 2026-04-29, 20:18 IST
how to stop burning feet at night with ayurveda

अगर आपको भी रात के समय पैरों में जलन, गर्माहट या चुभन महसूस होती है, तो इसे नजरअंदाज न करें। यह समस्या अक्सर डायबिटीज, मेनोपॉज या शरीर में बढ़ी हुई गर्मी के कारण होती है। कई बार इसकी वजह से नींद भी खराब हो जाती है और सुबह उठकर थकान महसूस होती है। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि इस आर्टिकल में बताया एक आसान सा आयुर्वेदिक नाइट रिचुअल आपके पैरों को ठंडक देने के साथ-साथ शरीर को अंदर से रिलैक्स कर सकता है। इसके बारे में हमें मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं।

सामग्री

  • नारियल तेल- 1 चम्‍मच
  • ब्राह्मी तेल- 1 चम्‍मच
  • फ्रैंकिंसेंस ऑयल- 2 बूंदें

coconut oil to stop burning feet at night with ayurveda

इस्तेमाल का तरीका

  • रात को सोने से पहले इन सभी तेलों को अच्छे से मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण को अपने पैरों के तलवों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
  • उंगलियों को दबाते और हल्का-हल्का प्रेस करते हुए 10 मिनट तक मसाज करें।

क्यों असरदार है यह उपाय?

  • यह उपाय शरीर में बढ़ी हुई हीट को बैलेंस करता है, जिससे पैरों की जलन, बेचैनी और गर्माहट धीरे-धीरे कम होने लगती है। यह खासतौर पर गर्मियों या हार्मोनल बदलाव के दौरान फायदेमंद होता है।
  • पैरों के तलवों में कई जरूरी नर्व पॉइंट्स होते हैं। इन पर हल्की मसाज करने से ब्रेन को शांति मिलती है, स्ट्रेस कम होता है और शरीर अंदर से रिलैक्स महसूस करता है।
  • तेल से मसाज करने पर ब्‍लड सर्कुलेशन तेज होता है, जिससे पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन और जलन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। यह थकान को भी दूर करता है।
  • जब शरीर और दिमाग दोनों शांत होते हैं, तब नींद अपने आप बेहतर हो जाती है। यह उपाय अनिद्रा या बार-बार नींद खुलने की समस्या को भी कम करता है, जिससे सुबह उठने पर आप ज्यादा फ्रेश महसूस करती हैं।
  • इस रिचुअल को अपनाने से मन की बेचैनी और तनाव धीरे-धीरे कम होता है, जिससे आपका मूड भी बेहतर रहता है।
  • यह सिर्फ पैरों को ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर को सुकून मिलता है और दिनभर की थकान भी दूर होती है।

coconut-oil-feet massage

सावधानी

  • इस उपाय को एक-दो दिन नहीं, बल्कि रोजाना करने की आदत डालें।
  • इसे लगातार करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगेगा।

यह भी पढ़ें- पिंडलियों के दर्द और पैरों की कमजोरी से परेशान हैं? सोने से पहले यह 1 चम्मच चूर्ण खाने से दौड़ने लगेंगी आप

यह भी पढ़ें- बहुत ज्यादा चलने के कारण पैरों में है दर्द? इन आसान तरीकों से मिलेगी राहत

अब महंगी क्रीम या दवाइयों की जरूरत नहीं, बस इस छोटे से काम को अपनाएं और हर रात सुकूनभरी नींद का मजा लें।
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।