पिंडलियों के दर्द और पैरों की कमजोरी से परेशान हैं? सोने से पहले यह 1 चम्मच चूर्ण खाने से दौड़ने लगेंगी आप

क्या आप भी दिनभर खड़े रहने, ज्यादा चलने या शारीरिक कमजोरी के कारण पैरों और पिंडलियों के दर्द से परेशान हैं? पिंडलियों के दर्द से न सिर्फ चलने-फिरने में परेशानी होती है, बल्कि यह आपकी रातों की नींद भी खराब कर सकता है। अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आयुर्वेद में मसल्स की कमजोरी और नसों के दर्द को दूर करने के लिए बेहद शक्तिशाली जड़ी-बूटियों का वर्णन है।
इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा आयुर्वेदिक चूर्ण की विधि बता रहे हैं, जो पिंडलियों के दर्द, पैरों की बेचैनी और मसल्स की कमजोरी को जड़ से खत्म करने में मदद कर सकता है। इस चूर्ण के बारे में हमें नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्टर नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) बता रही हैं।
एक्सपर्ट का कहना है कि अक्सर लोग पिंडलियों के दर्द के लिए पेनकिलर का सहारा लेते हैं, जो शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके बजाय, घर पर बना यह 100% प्राकृतिक मिश्रण आपके शरीर को अंदर से मजबूती देता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है।

चूर्ण बनाने की सामग्री
इस चूर्ण बनाने के लिए आपको नीचे दी गई चीजों की जरूरत होगी।
- अश्वगंधा चूर्ण- 25 ग्राम
- सोंठ पाउडर- 25 ग्राम
- गिलोय पाउडर- 15 ग्राम
- गोखरू पाउडर- 15 ग्राम
- जटामांसी पाउडर- 10 ग्राम
- मिश्री- 20 ग्राम
चूर्ण बनाने और इस्तेमाल का सही तरीका
- सभी चीजों को मिक्सर जार में डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
- फिर इसे किसी टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
- सुबह: आधा बड़ा चम्मच चूर्ण, खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लें।
- रात: आधा बड़ा चम्मच चूर्ण, सोने से पहले गुनगुने पानी या दूध के साथ लें।
यह चूर्ण कैसे काम करता है?
- यह शरीर के अंदर मसल्स को मजबूती देता है।
- यह पैरों में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।
- यह मसल्स की जकड़न को कम करके रिलैक्स करता है, जिससे दर्द धीरे-धीरे दूर हो जाता है।
चूर्ण में मौजूद चीजों के फायदे
- अश्वगंधा चूर्ण मसल्स की ताकत बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में मददगार होता है।
- सोंठ पाउडर में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो दर्द और सूजन कम करते हैं।
- गिलोय पाउडर इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर को अंदर से हील करता है।
- गोखरू पाउडर मसल्स की रिकवरी और स्टैमिना में सुधार करता है।
- जटामांसी पाउडर शरीर को आराम देता है और तनाव के कारण होने वाले दर्द को कम करता है।
यह भी पढ़ें- 40 की उम्र से हर महिला को खानी चाहिए ये 7 चीजें, सेहत रहेगी दुरुस्त और नहीं महसूस होगी कमजोरी
अगर आपका काम ऐसा है जिसमें आपको घंटों खड़ा रहना पड़ता है, तो इस चूर्ण के सेवन के साथ-साथ रात को पैरों की तिल के तेल से मालिश भी करें। इससे आपको दोगुना तेजी से आराम मिलेगा।
यह भी पढ़ें- हड्डियों में दर्द, कमजोरी या अकड़न से हैं परेशान, जानिए 35 की उम्र के बाद क्या खाना है आपके लिए बेहद जरूरी
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।