मिसकैरेज के बाद कैसे करें कंसीव, जानें दोबारा मां बनने के लिए सही सलाह

मां बनना किसी भी महिला के जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है। इस दौरान बच्चे को खोना किसी भी कपल के लिए बेहद तकलीफदायक होता है। ऐसे में मिसकैरेज के बाद महिला को दूसरी बार कंसीव करने की कोशिश से भी डर लगने लगता है। जिसकी वजह से महिलाएं कई बार तनाव का शिकार हो जाती हैं। अगर आप मिसकैरेज के बाद बेबी कंसीव करना चाहती हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ध्यान देना चाहिए।
गर्भपात के बाद महिलाओं के मन में कई तरह के सवाल आते हैं, जैसे कि मिसकैरेज के कितने समय बाद कंसीव करना चाहिए? इस दौरान क्या सावधानी बरतनी चाहिए? तो यह लेख यकीनन आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इस लेख में हम आपको मिसकैरेज से जुड़े सभी तरह के सवालों के जवाब देंगे। साथ ही हेल्दी प्रेग्नेंसी कंसीव करने के टिप्स के बारे में बताएंगे।
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर शिखा गुप्ता से बातचीत की है। उन्होंने बताया है कि इसके कई कारण होते हैं। साथ ही उन्होंने बताया है मिसकैरेज के बाद डॉक्टर की सलाह जरूर लें। आइए इस विषय पर विस्तार से जानते हैं।
क्या है मिसकैरेज?

प्रेग्नेंसी के शुरुआत के तीन से चार महीने में भ्रूण नष्ट हो जाता है, तो इसे गर्भपात कहा जाता है। मिसकैरेज होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन इसके लिए कभी भी महिला जिम्मेदार नहीं होती है। एक्सपर्ट के अनुसार 10 प्रतिशत महिलाओं का मिसकैरेज हो जाता है।
कितने समय बाद करना चाहिए कंसीव?
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव आते हैं। वहीं मिसकैरेज का प्रभाव न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। ऐसे में गर्भपात के बाद कुछ महीनों तक आपको इंतजार करना चाहिए। मिसकैरेज के 3 से 4 महीने बाद ही कंसीव करना चाहिए।
डॉक्टर से जरूर कराएं जांच

मिसकैरेज के बाद आपको डॉक्टर के पास जरूर जाना चाहिए। प्रेग्नेंसी से जुड़े सभी तरह के टेस्ट करवाने चाहिए, ताकि मिसकैरेज का कारण पता चल जाए। कई बार मिसकैरेज के दौरान ओवरी में प्लेसेंटा के टुकड़े छूट जाते हैं, वहीं कुछ महिलाएं का ज्यादा ब्लड लॉस हो जाता है। ऐसे में आपको कंसीव करने में अधिक समय लग सकता है। रिकवरी के दौरान अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें। (प्रेग्नेंसी हेल्दी डाइट)
मिसकैरेज के बाद कंसीव करना कितना आसान?
मिसकैरेज किसी भी महिला के लिए बेहद दर्दनाक समय होता है। वह न केवल अपने बच्चे को खोती है बल्कि इसका असर सेहत पर भी पड़ता है। ऐसे में दूसरी बार मां बनने को लेकर महिलाएं चिंता में रहती हैं। लेकिन अगर आप सावधानी बरतेंगी तो यह समस्या नहीं होगी। आप आसानी से कंसीव कर लेंगी। एक्सपर्ट के अनुसार मिसकैरेज के बाद अधिकतर महिलाएं 3 महीने के अंदर दूसरी बार कंसीव कर लेती है। (तनाव कैसे कम करें)
इसे जरूर पढ़ेंःजानिए मिसकैरिज से जुड़े कुछ मिथ्स की क्या है सच्चाई
मिसकैरिज के बचाव के उपाय
- मिसकैरेज से बचाव के लिए आप अपने स्वास्थ्य पर खास ध्यान दें।
- अगर आपको डायबिटीज है, तो आप इसे कंट्रोल रखें।
- मिसकैरेज के बाद कंसीव करने से पहले शरीर की जांच जरूर कराएं।
- अपना वेट मेंटेन रखें। कई बार अधिक वजन की वजह से भी मिसकैरेज हो जाता है।
- हेल्दी डाइट जरूर लें। बच्चे के विकास और हेल्दी प्रेग्नेंसी कंसीव करने के लिए पौष्टिक आहार का सेवन जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ेंःExpert Tips: आपको यकीन नहीं होगा लेकिन करेला खाने से बिगड़ सकती है सेहत, जानें कैसे ?
तनाव कम करने के लिए योग करें

मिसकैरेज के बाद महिलाएं अधिक तनाव ले लेती हैं। कई बार ज्यादा तनाव की वजह से दूसरी बार मां बनने में परेशानी आने लगती है। ऐसे में तनाव को कम करने के लिए रोजाना 20 मिनट तक योग करना चाहिए। माना जाता है कि योग करने से तनाव कम होता है, जिससे आप फिर से मां बनने का सुख भोग सकती हैं। (प्रेग्नेंसी के दौरान चाइनीज फूड खाना चाहिए या नहीं)
शराब और स्मोकिंग से रहें दूर
डॉक्टर शिखा गुप्ता के अनुसार अक्सर महिलाएं मिसकैरेज के बाद शराब और स्मोकिंग करना शुरू कर देती हैं। जिससे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं और साथ ही प्रजनन क्षमता पर भी इसका असर पड़ता है। इसलिए दोबारा कंसीव करने के लिए शराब और स्मोकिंग से दूर रहें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।