Expert Tips: आपको यकीन नहीं होगा लेकिन करेला खाने से बिगड़ सकती है सेहत, जानें कैसे ?

करेला स्वाद में काफी कड़वा होता है। लेकिन इसे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। खासकर डायबिटीज मरीज के लिए करेला बेहद फायदेमंद होता है। हेल्दी हार्ट के लिए करेला काफी अच्छा होता है। लेकिन क्या आप जानती हैं करेला का ज्यादा सेवन करने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है। रोजाना करेला का सेवन करने से सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। आज हम इस लेख बताएंगे कि करेला का अधिक सेवन करने से सेहत पर क्या असर पड़ता है।
इस विषय पर हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की उन्होंने बताया है कि किसी भी हेल्दी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करना नुकसानदायक होता है। एक्सपर्ट के अनुसार हेल्दी रहने के लिए हमे एक सीमित मात्रा में चीजों का सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं करेला खाने से सेहत पर क्या असर पड़ता है। हेल्दी और फिट रहने के लिए करेला की कितनी मात्रा का सेवन करना चाहिए।
गर्भवती महिला को नहीं खाना चाहिए करेला

करेला का जूस का अधिक सेवन करने से पीरियड्स में फ्लो काफी बढ़ जाता है, क्योंकि इसमें मोमोकैरिन तत्व पाया जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान करेला का सेवन करने से मिसकैरिज भी हो सकता है। ऐसे में करेला का सेवन अधिक न करें। बेबी की देखभाल के लिए आप केवल एक गिलास करेला का जूस का सेवन कर सकती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान किसी भी चीज का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह से न लें। इसके अलावा डॉक्टर के द्वारा बताए गए चीजों का सेवन करें और उतनी ही मात्रा में करें जितना डॉक्टर ने बताया हो।
लिवर को हो सकता है नुकसान
डायबिटीज के पेशेंट ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना करेला के जूस का सेवन करते हैं। अधिक मात्रा में जूस पीने से डायबिटीज तो कंट्रोल हो जाता है। लेकिन इसका असर लिवर पर पड़ता है। इसका अधिक सेवन करने से लिवर को नुकसान हो सकता है। करेला में लैक्टिन पाया जाता है जिससे लिवर में एन्जाइम की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे लिवर को काफी नुकसान हो सकता है। ऐसे में करेला का रोज सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आपको लीवर से जुड़ी कोई बीमारी है तो आप करेला के जूस को अवॉइड करें।
इसे जरूर पढ़ेंःकरेला ही नहीं उसके बीजों को भी डाइट में कर सकते हैं शामिल, जानें इसके अनगिनत फायदे
लो शुगर लेवल के मरीज न करें करेला का सेवन

करेला का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जाता है। ऐसे में उन लोगों को करेला का सेवन नहीं करना चाहिए। जिनका ब्लड शुगर लो रहता है। उन्हें करेला का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपका शुगर लेवल लो हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ेंःवक्त से पहले हो रही हैं बूढ़ी? तो करेले का जूस रोजाना लें
उल्टी और डायरिया की समस्या
कई बार ज्यादा मात्रा में करेला का सेवन करने से डायरिया और उल्टी की समस्या बढ़ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि करेला का स्वाद काफी कड़वा होता है। कई बार कड़वा करेला खाना बहुत मुश्किल होता है। डायबिटीज के मरीज शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए जबरन इसका सेवन करते हैं। जिसकी वजह डायरिया और उल्टी की समस्या बढ़ जाती है। वहीं बच्चों को भी जरूरत से ज्यादा करेला नहीं खिलाना चाहिए।
पेट दर्द

ज्यादा करेला का सेवन करने से पेट दर्द की समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट के अनुसार ज्यादा करेला का सेवन नहीं करना चाहिए। हफ्ते में दो या तीन बार करेला का सेवन करना चाहिए।
करेला खाने के अपने अनेक फायदे हैं। करेला खाने से कई तरह की समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर हेल्दी चीज आपके लिए फायदेमंद हो। किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से नुकसान होता है।उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।