रोज सुबह पॉटी आने में होती है मुश्किल और बनी रहती है कब्ज, तो गुनगुने पानी के साथ फांक लीजिए यह देसी चूर्ण...खुलकर साफ होगा पेट

अगर आपको रोज सुबह पॉटी आने में मुश्किल होती है...कब्ज बनी रहती है और खुलकर पेट साफ होना किसी चैलेंज से कम नहीं रह गया है, तो आप इसे देसी नुस्खे को आजमाएं। आपकी मुश्किल हल होगी।
image

पेट का ठीक से साफ न होना, पेट में गैस रहना, स्मैली फार्ट आना और कब्ज बने रहना....ये सभी मजाक का नहीं, बल्कि चिंता का विषय है। अगर आपको सुबह उठकर पॉटी जाने की इच्छा नहीं होती है या खाना खाते ही पॉटी का प्रेशर बनने लगता है, तो ये दोनों ही बातें सही नहीं हैं और इस बात की तरफ इशारा करती हैं कि आपका बाउल मूवमेंट ठीक नहीं है। पेट साफ करने के लिए दवाई लेना भी सही नहीं है। कभी-कभार कब्ज होना बेशक नॉर्मल है। लेकिन अगर आपको लगभग रोज पॉटी नहीं आती है या पेट साफ करने के लिए आपको दवाई या सीरप लेना पड़ता है, तो यह सही नहीं है। कब्ज दूर करने में यह देसी नुस्खा मदद कर सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

कब्ज दूर करने के लिए गुनगुने पानी के साथ लें अजवाइन, सोंठ और सेंधा नमक का चूर्ण

constipation relief probiotic drink by expert

  • अजवाइन, सौंठ और सेंधा नमक से बना पाउडर, कब्ज दूर करने में मदद करता है। ये तीनों ही चीजें औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं।
  • अजवाइन पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है, गैस, एसिडिटी और अपच से राहत देता है और पेट की ऐंठन और भारीपन को दूर करता है।
  • अजवाइन में पानी की मात्रा अधिक होती है। अजवाइन में मौजूद फाइबर, मल को नरम करने और आंतों में जमा मल को बाहर निकालने काम करता है।
  • इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह पेट फूलने की दिक्कत को दूर करती है।
  • सौंठ यानी सूखी अदरक का पाउडर, बाउल मूवमेंट को सुधारता है। इससे सूजन, गैस और पेट दर्द को कम करता है।
  • सौंठ में मौजूद जिंजरोल और फाइबर, कब्ज को कम करते हैं और पेट आसानी से साफ करने में मदद करते हैं।
  • वहीं, सेंधा नमक शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखता है, कब्ज में मल को नरम करने में मदद करता है, पाचन रसों को उत्तेजित करता है जिससे खाना जल्दी पचता है।

यह भी पढ़ें-स्मैली फार्ट, खट्टी डकारे और पेट में फंसी गैस दिन भर करती है आपको परेशान, इन 2 देसी नुस्खों से मिलेगा आराम

पेट साफ करने के लिए घर पर चूर्ण कैसे बनाएं?

ajwain for bloating

  • आपको 2 बड़े चम्मच अवजाइन, 1 बड़े चम्मच सौंठ पाउडर और 1 छोटा चम्मच सेंधा नमक लेना है।
  • अजवाइन को तवे पर हल्का सा भून लें जब तक खुशबू न आने लगे।
  • अब इसे सौंठ पाउडर और सेंधा नमक के साथ मिक्सी में पीस लें।
  • इसे एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लें।
  • आप इसे दिन में 2 बार भी ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है कि 1 दिन में कितनी बार फार्ट करना और पेट साफ होना सही है? एक्सपर्ट से जानें

इस देसी नुस्खे से रोज सुबह पेट खुलकर साफ होगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP