40 की उम्र के बाद 1-2 दिन ही आते हैं पीरियड्स? इस देसी नुस्खे से मिलेगा आराम

40 की उम्र के बाद महिलाएं पेरिमेनोपॉज से गुजरती हैं। इस समय पर पीरियड्स कम दिनों के लिए आते हैं या कई बार स्किप भी हो जाते हैं। एक्सपर्ट का बताया यह नुस्खा आपकी मदद कर सकता है।
image

महिलाओं की पीरियड साइकिल में उम्र के साथ कई बदलाव होते हैं। आजकल मेनोपॉज जल्दी आने लगा है और कई महिलाओं को 40 की उम्र तक पहुंचते ही मेनोपॉज के लक्षण महसूस होने लगते हैं। 40 की उम्र की शुरुआत में अक्सर महिलाएं पीरियड फ्लो के कम आने या न आने को लेकर परेशान रहती हैं। इसके पीछे हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई कारण हो सकते हैं।40 की उम्र के बाद महिलाएं पेरिमेनोपॉज से गुजरती हैं। इस समय पर पीरियड्स कम दिनों के लिए आते हैं या कई बार स्किप भी हो जाते हैं। एक्सपर्ट का बताया यह नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है और वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

40 की उम्र मेंपीरियड फ्लो हो गया है कम, इसे देसी नुस्खे को आजमाएं

how to take care of yourself when you are on periods

  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह नुस्खा हार्मोन्स को बैलेंस करता है। अगर आपके पीरियड्स अनियमित हैं, नहीं आ रहे हैं या ब्लड फ्लो 1-2 दिन ही आता है, तो इसे आजमाएं।
  • घी, विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई और विटामिन-के से भरपूर होता है। यह हार्मोन्स को बैलेंस करता है और अंदर की ड्राईनेस को कम करता है।
  • सौंफ के बीजों में फाइटोएस्ट्रोजन्स होते हैं, जो एस्ट्रोजन की तरह काम करते हैं। इससे फ्लो रेगुलर होता है।
  • जीरे के बीज, लिवर को डिटॉक्स करने और एस्ट्रोजन मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी होते हैं।
  • अदरक इंफ्लेमेशन को कम करने और हेल्दी यूट्रस कॉन्ट्रैक्शन में मदद करती है। अजवाइन, यूट्राइन ब्लड फ्लो को सुधारती है और पेल्विक मासंपेशियों को आराम देती है।
  • गुड़, आयरन से भरपूर होता है। यह यूट्राइन टोन को सहारा देता है और थकान को कम करता है।
  • महिलाओं को 40 की शुरुआत में इसे लेना चाहिए। अगर आप लेट 30s में हैं, तो भी इसका सेवन फायदेमंद रहेगा। यह पेरिमेनोपॉज में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस को कम करता है।

यह भी पढ़ें- पीरियड में पेट दर्द कम करने का रामबाण घरेलू उपाय आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

40 की उम्र में पीरियड फ्लो सुधारने में मदद करेगा यह नुस्खा

सामग्री

  • घी- 1 टीस्पून
  • सौंफ का पाउडर- 1 टेबलस्पून
  • जीरा पाउडर- 1 टेबलस्पून
  • अदरक पाउडर- 1 टेबलस्पून
  • अजवाइन पाउडर- 1 टेबलस्पून
  • गुड़ पाउडर- 1 टेबलस्पून
  • पानी- गुड़ को घोलने के लिए

विधि

  • एक पैन में घी लें। अब इसमें अजवाइन, सौंफ, जीरा और अदरक पाउडर डालें।
  • इसे 2-3 मिनट तक भूनें।
  • अब इसे एक कटोरे में डालें।
  • एक दूसरे पैन में गुड़ पाउडर और थोड़ा सा पानी डालें ताकि गुड़ कैरेमलाइज हो जाए।
  • अब इस गुड़ के पेस्ट को भी मिक्चर में मिलाएं।
  • इसे ठंडा होने दें और फिर एक जार में भर दें।
  • पीरियड शुरू होने की डेट से एक हफ्ते पहले से इसके 1 चम्मच को एक गिलास पानी के साथ लें।

यह भी पढ़ें- क्या पीरियड्स में अदरक और गुड़ की चाय पीने से दर्द कम होता है?


40 की उम्र के बाद पीरियड्स फ्लो को सुधारने में यह नुस्खा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP