अरबी, जिमीकंद और भिंडी काटने से हाथों में हो जाए खुजली तो ये घरेलू नुस्खे आजमाएं

अरबी, जिमीकंद या भिंडी जैसी सब्जियां काटने से अक्सर हाथों में खुजली की समस्या हो जाती है। कुछ घरेलू नुस्खों से आप इस समस्या से राहत पा सकती हैं। 
Updated:- 2021-06-01, 12:42 IST
hand itching remedy main

किचन में काम करते समय कई बार किसी न किसी सब्जी से हमारी त्वचा या शरीर को कोई एलर्जी होने लगती है। जैसे प्याज काटने पर आंखों से पानी आना, सब्जियां काटने से हाथों का काला हो जाना, मिर्च काटने पर काफी देर तक हाथों में जलन होना और कुछ सब्जियां जैसे कि अरबी, भिंडी और जिमीकंद काटने पर हाथों में खुजली होना।

ऐसी कई समस्याएं महिलाओं को आमतौर पर झेलनी पड़ती हैं। खासतौर पर जब महिलाएं अरबी और भिंडी जैसी सब्जियां काटती हैं तब हाथों में होने वाली खुजली काफी लंबे समय तक चलती है और इससे बहुत देर तक परेशानी भी होती है। इस तरह की खुजली से निजात पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। आइए जानें क्या हैं घरेलू नुस्खे -

नारियल तेल का इस्तेमाल

coconut oil itching

नारियल का तेल खुजली से राहत दिलाने के साथ-साथ त्वचा को मुलायम भी बनाने में मदद करता है। यदि कोई भी सब्जी काटते हुए आपके हाथों में खुजली होने लगे तो इससे छुटकारा पाने के लिए तुरंत नारियल का तेल लगाएं। थोड़ी देर तक नारियल के तेल से हाथों की मसाज करने से तुरंत खुजली से राहत मिलेगी।

नींबू का इस्तेमाल

lemon use itching

नींबू विटामिन सी का अच्छा स्रोत है और ये ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। सब्जियों को काटने से होने वाली खुजली से तुरंत छुटकारा पाने के लिए प्रभावित स्थान पर कटा हुआ नींबू रगड़ें या नींबू के रस से हाथों की मसाज करें। ऐसा करने से खुजली से तुरंत राहत मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें: मिर्च काटने के बाद हो रही है हाथों में जलन, तो इन ईज़ी ट्रिक्स से पाएं मिनटों में राहत

एलोवेरा जैल

aloe vera gel

अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों के कारण एलोवेरा त्‍वचा के लिए बहुत लाभदायक होता है। एलोवेरा जेल त्वचा को नमी प्रदान करता है साथ ही त्वचा को किसी भी क्षति से बचाने में मदद करता है। जब आप अरबी, जिमीकंद या भिंडी काटती हैं तब हाथों में खुजली होने लगती है। खुजली को तुरंत कम करने के लिए हाथों में एलो वेरा जेल से मसाज करें और थोड़ी देर तक इसे हाथों में लगाए रखें।

तुलसी की पत्तियों का रस

tulsi leaves benefits

तुलसी के पत्ते थीमोल, युगेनॉल जैसे तत्वों से समृद्ध हैं। इन पत्तियों में भरपूर मात्रा में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं जो त्वचा को किसी भी तरह की हानि से बचाने में मदद करते हैं। हाथों में खुजली होने पर तुलसी के कुछ पत्तों को लेकर उन्‍हें प्रभावित क्षेत्र पर रगड़ें या तुलसी के पत्तों का रस हाथों में लगाएं। ऐसा करने से हाथों में खुजली से तुरंत राहत मिलती है।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

baking soda with water hand itching

बेकिंग सोडा त्वचा की खुजली के लिए सबसे अच्छा उपाय है। यदि सब्जियां काटने से हाथों में खुजली हो रही है तो तुरंत बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट प्रभावित स्थान पर लगाएं। खुजली से राहत मिलेगी और त्वचा को कोई नुक्सान भी नहीं होगा।

कोल्ड क्रीम या मॉइस्चराइज़र

cold cream

संवेदनशील त्‍वचा पर सब्जियां काटने से खुजली होना आम बात है। ऐसी खुजली से निजात पाने के लिए तुरंत हाथों में कोल्ड क्रीम या मॉइस्चराइज़र से मसाज करें। ऐसा करने से तुरंत खुजली से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

इसे जरूर पढ़ें: हथेलियों में आता है ज्यादा पसीना, तो इन घरेलू नुस्खों से पाएं इस समस्या से छुटकारा

दही का इस्तेमाल

curd itching benefits

दही लैक्टो बैसिलस नामक बैक्टीरिया से जमता है इसलिए इसमें त्वचा के किसी भी इन्फेक्शन को कम करने की क्षमता होती है। यदि आप अरबी, भिंडी या जिमीकंद जैसी कोई भी सब्जी काट रही हैं और हाथों में खुजली होने लगे तो तुरंत हाथों की मसाज ठन्डे दही से करें ,ऐसा करने से जल्द ही इस समस्या से राहत मिलेगी।

ये सभी नुस्खे मैंने स्वयं आजमाए हैं और मुझे इनसे तुरंत राहत मिलती है। यदि आपकी त्वचा ज्यादा संवेदनशील है तो इन नुस्खों को आजमाने से पहले पैच टेस्ट करें या चिकित्सक की सलाह लें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।