पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में होने वाले तेज दर्द को कम करने के उपाय आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

पीरियड्स से पहले अक्सर महिलाओं को ब्रेस्ट में दर्द और भारीपन महसूस होता है। यह PMS का एक आम लक्षण है। इस दर्द को कम करने के उपायों के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जान लीजिए।
image

पीरियड्स के दौरान और इससे पहले महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। इसका असर उनके मूड, स्लीप साइकिल और डाइजेशन समेत कई चीजों पर होता है। कुछ महिलाओं को इस समय पर कब्ज हो जाती है, कुछ को ब्लोटिंग महसूस होती है, कई महिलाओं को चिड़चिड़ापन फील होता है, तो कुछ महिलाओं को नींद अधिक आती है। इन लक्षणों की वजह से आपको घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये पीरियड्स के बाद अपने आप ठीक हो जाते हैं। काफी महिलाओं को पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में भारीपन महसूस होता है और दर्द भी होता है। यह भी हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव के कारण ही होता है। हालांकि, अगर पीरियड के बाद भी आपको यह दर्द बना रहे या कोई गांठ महसूस हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। पीरियड्स से पहले होने वाले ब्रेस्ट पेन को मैनेज करने में कई घरेलू उपाय और जीवनशैली के बदालव मदद कर सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट में होने वाले तेज दर्द को कम करने के उपाय

  • एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड्स से कुछ दिन पहले एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन के लेवल में बदलाव होता है और इसकी वजह से ब्रेस्ट में सूजन, दर्द, भारीपन और कई बार गांठ भी महसूस होती है।
  • आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि यह ब्रेस्ट में कफ जमा होने के कारण होता है। वहीं, पित्त बढ़ने की वजह से इंफ्लेमेशन हो जाता है।
  • इसे कम करने में कई नुस्खे मदद कर सकते हैं। पीरियड्स से कुछ दिन पहले गुनगुने कैस्टर ऑयल से ब्रेस्ट की मसाज करें। ऐसा आपको नहाने से कुछ देर पहले करना है।
  • मेथी के बीज की चाय पिएं। यह हार्मोनल बैलेंस को बनाने, इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करने और अतिरिक्त कफ को सोखने में मदद करती है। इससे ब्रेस्ट पेन कम होता है।
  • गुनगुने दूध में हल्दी और एक चम्मच घी मिलाकर पिएं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह पीरियड्स को नियमित करने, पीरियड के दर्द को कम करने और ब्रेस्ट पेन को कम करने में भी मदद करती है।

underwire bra cause breast pain

  • इस समय पर बहुत टाइट ब्रा या अंडरवायर ब्रा पहनने से बचें। इससे दर्द में आराम मिलेगा।
  • शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में पानी मदद करता है। इस समय पर खुद को हाइड्रेट रखें।
  • योग जरूर करें। योग से शरीर को आराम मिलता है और पीरियड्स से जुड़ी मुश्किलें भी हल होती हैं।
  • पीरियड्स से कुछ दिन पहले तले-भुने और भारी खाने को अवॉइड करें।

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी PMS के लक्षण ज्यादा परेशान करते हैं? जानें कारण


PMS में ब्रेस्ट पेन को कम करने में एक्सपर्ट के बताए ये नुस्खे मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP