रिलेशनशिप के साथ सेहत के लिए भी संजीवनी है ‘स्लीप डिवोर्स’, जानिए फायदे

पति-पत्नी के बीच की नजदीकियों को अक्सर लोग साथ सोने तक सीमित कर देते हैं, जबकि वास्तव में यह रिश्ता एक साथ एक छत के नीचे रहने वाले दो लोगों के बीच आपसी समझ और प्यार पर निर्भर पर निर्भर करता है। ऐसे में साथ सोने की बाध्यता इसमें लागू नहीं होनी चाहिए और देखा जाए तो कई बार अलग-अलग सोना पति-पत्नी या पाटर्नस के लिए बेहतर साबित होता है।
बता दें कि इसे मेडिकल टर्म में ‘स्लीप डिवोर्स’ के नाम से जानते हैं, जब पार्टनर रात में एक साथ सोने के बजाय अलग-अलग सोना पसंद करते हैं। इसे आम भाषा में समझे तो सोने के वक्त पार्टनर एक दूसरे से अलगाव कर लेते हैं। सुनने में यह अजीब लग सकता है पर अगर इसे जानने और समझने की कोशिश करेंगे तो आप पाएंगे यह रिलेशनशिप के साथ ही सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद (Health benefits of sleep divorce h) होता है।
यह भी पढ़ें- रिलेशनशिप को कमजोर बना सकती हैं आपके दिमाग में चल रही ये बातें
इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं, आखिर किस तरह से ‘स्लीप डिवोर्स’ पति-पत्नी के रिश्ते को बेहतर बनाने के साथ ही उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। असल में हमने इस बारे में मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. रचना श्रीवास्तव से बात की और उनसे मिली जानकारी यहां आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

डॉ. रचना श्रीवास्तव कहती हैं कि किसी भी रिश्ते में पर्सनल स्पेस बेहद जरूरी है और जब बात कपल्स की हो तो यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। एक दूसरे के साथ हमेशा रहने वाले लोग के बीच इतनी दूरी जरूर होनी चाहिए कि वो अपने जिंदगी को खुल कर जी सके। इसके साथ ही हर व्यक्ति को सुकून के लिए कुछ समय एकांत में बिताने की जरुरत होती है, जिसके लिए ‘स्लीप डिवोर्स’ बेहतर विकल्प है। चलिए आपको अब आपको इसके फायदे के बारे में जरा विस्तार से बताते हैं।
अच्छी नींद लेने में मददगार
अच्छी नींद हर व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है और पर कई बार पार्टनर के साथ में सोने से नींद में खलल होती है। पार्टनर के बार-बार करवट बदलने या खर्राटे लेने की आदत के चलते अक्सर लोगों की नींद खराब हो रहती है। ऐसे में पार्टनर से अलग सो कर नींद पूरी करने में कोई हर्ज नहीं है, क्योंकि नींद पूरी होने से तमाम तरह की शारीरिक दिक्कतें खुद ही खत्म हो जाती हैं।
मानसिक सेहत के लिए लाभकारी
पति-पत्नी का अलग-अलग सोना दोनों के मानसिक सेहत के लिए सबसे अधिक लाभकारी साबित होती है। जब आप सुकून की नींद लेते हैं तो इससे आपको मानसिक ऊर्जा मिलती है और यह मानसिक ऊर्जा आपको तनाव, एंजायटी और दूसरे मानसिक अवसाद से बचाती है। इसलिए जब भी आपको तनाव या मानसिक अवसाद महसूस हो तो कुछ दिनों के लिए आपको अपने पार्टनर से ‘स्लीप डिवोर्स’ जरूर ले लेना चाहिए।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद
आपका रिश्ता अपने साथी के साथ जिस दिल से जुड़ा है, उस दिल की सेहत का ख्याल रखना भी आपकी जिम्मेदारी है। बता दें कि साथी के साथ सोते वक्त दूरी बनाना आपकी दिल की सेहत के लिए वास्तव में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, नींद की कमी के कारण हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ता है और हाई ब्लड प्रेशर दिल के लिए नुकसानदेह होता है। ऐसे में भरपूर नींद लेकर आपकी दिल के रोगों का जोखिम काफी हद तक कम कर सकते हैं।
त्वचा को सेहतमंद रखने में कारगर
अच्छी नींद और मानसिक शांति आपकी त्वचा को सेहतमंद रखने में सहायक होती है। नींद की कमी के कारण जहां चेहरे पर कील-मुहांसों की समस्या आम हो जाती है और वहीं इसके कारण आंखों के नीचे काले घेरे भी पड़ जाते हैं। ऐसे में चेहरे की सुंदरता बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप एकांत में भरपूर नींद लें। इसके लिए आप अपने पार्टनर से नियमित अंतराल पर ‘स्लीप डिवोर्स’ ले सकते हैं।
व्यक्तित्व विकास में सहायक
‘स्लीप डिवोर्स’ आपके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक हो सकता है। असल में जब आप अकेले में सोते हैं तो इस दौरान आप खुद के साथ समय बिता पाते हैं। यह एकांत न सिर्फ आपको सुकून देता है बल्कि खुद से रूबरू होने का मौका भी देता है। सोने से पहले आप अपने बारे में चिंतन और अवलोकन कर पाते हैं, यह चिंतन आपके व्यक्तित्व के विकास में मददगार हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Relationship Tips: रिलेशनशिप को बनाना चाहती हैं मजबूत तो इन छोटी-छोटी गलतियों से बचें
इस तरह से देखा जाए तो शारीरिक और मानसिक सेहत का ख्याल रखते हुए कुछ दिनों के लिए पार्टनर से ‘स्लीप डिवोर्स’ लेना काफी लाभकारी हो सकता है। उम्मीद करते हैं कि सेहत से जुड़ी यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ शेयर करना न भूलें। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
