herzindagi
things that can ruin a relationship in hindi

रिलेशनशिप को कमजोर बना सकती हैं आपके दिमाग में चल रही ये बातें

हम एक रिश्ते को खूबसूरत बनाने के लिए न जाने कितनी ही मेहनत कर लें,लेकिन मन में आने वाली कुछ चीजें बाद में किसी भी तरह के रिलेशनशिप को बेहद आसानी से ख़राब कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-05-24, 17:55 IST

किसी भी तरह रिलेशनशिप की शुरुआत करना बेहद आसान होता है, लेकिन उसे सच्चे मन से निभाना बेहद मुश्किल होता है। वहीं एक कपल का रिलेशनशिप बेहद खास होता है और ये उन दोनों की जिंदगी में अच्छा या बुरा प्रभाव जरूर लेकर आता है। वहीं कई बार हमारे दिमाग में चल रही कुछ चीजें आपस में दरार लेकर भी आ जाती हैं।

anchal mehta

रिलेशनशिप एक्सपर्ट आंचल मेहता का कहना है कि किसी भी रिलेशनशिप को खूबसूरत बनाने के लिए आपस में सुख-शान्ति बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। ज्यादा लड़ाई-झगड़े होने से मन में नेगेटिव चीजें आने लगती हैं। तो आइये जानते हैं रिलेशनशिप से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

आपस में तुलना करना 

comparison

हर रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं होता है कि आप आपस में एक-दूसरे की या अपने पार्टनर के दोस्तों के साथ अपनी तुलना करने लग जाएं बल्कि आपको अपने मन में पॉजिटिव चीजों को लाना चाहिए और सोचना चाहिए कि क्या सही है और क्या गलत है। खासकर इस समय हम ज्यादा सोचने लगते हैं। बता दें कि इस समय मन में ज्यादातर नेगेटिव चीजें ही आती हैं। इसलिए जब भी आपको इन बातों को लेकर ओवरथिंकिंग होने लगे तो आप मैडिटेशन कर सकती हैं और अपने दिमाग को शांत कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :  लिव इन रिलेशनशिप में रहने से पहले रखें इन बातों का ख्याल

बात न करना 

conversation

मोबाइल और सोशल मीडिया के जमाने में हम आमने-सामने बात करने से कतराते हैं, जिस कारण बातचीत ही नहीं हो पाती है। वहीं कई बार कामकाज में व्यस्त रहने के कारण भी हम अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। इस बात को हम मानते हैं कि कपल गोल्स के अलावा भी जिंदगी में कई गोल्स होते हैं, लेकिन अगर आप एक रिलेशनशिप में हैं तो ये आपकी जिम्मेदारी बनती है कि आप आपस में बीतचीत जरूर करें। बात-चीत न करने का एक और कारण ये भी हो सकता है कि हम कई बार सोच लेते हैं कि क्या मेरा पार्टनर मेरी इस बात को समझेगा या नहीं? जबकि आपको इस बात को नहीं सोचना चाहिए और खुलकर अपनी बात रखनी चाहिए।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें :  रिलेशनशिप में धोखा देने वाले अक्सर कर बैठते हैं ये गलतियां

ज्यादा झगड़ा करना 

random fights

किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपस में सुख-शान्ति बने रहना बेहद जरूरी होता है। वहीं आज की पीढ़ी आपस में ही झगड़ा कर लेती है, जिस कारण कपल के बीच आपसी तनाव होने लगते हैं और इसी कारण मन में कई तरह की चीजें आने लगती है जैसे कि शायद अब ये मेरे साथ नहीं रहना चाहता या चाहती हैं या शायद अब इसे कोई और मिल गया या गई है। कपल के बीच एक बार जब इस तरह की चीजें आने लगती है या केवल मन में इस बात का ख्याल भी आने से एक रिश्ता धीरे-धीरे कर टूट जाता है।

 

 

अगर आपको रिलेशनशिप से जुड़ी ये बातें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit : freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।