इन फूड्स के सेवन से हो जाएगा बैड कोलेस्ट्रॉल का सफाया

शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी की बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना आपके लिए मुसीबत बन सकता है। हालांकि, इन फूड्स की मदद से आप इसे कंट्रोल भी कर सकते हैं।
Updated:- 2023-12-13, 19:14 IST
tips to reduce ldl

Foods That Lower Cholesterol: एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल होता है जो चिपचिपा और गाढ़ा होता है। अगर इसकी मात्रा अधिक हो जाए तो ब्लड वेसल्स और आर्टरी के दीवारों पर जम जाता है, जिससे खून के बहाव में रुकावट आती है। कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना हार्ट अटैक, हाई बीपी और ओबेसिटी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। ऐसे में अगर आप भी बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं तो इन खाद्य पदार्थों का सेवन करें। इसके बारे में डायटीशियन लवनीत कौर जानकारी दे रही है।

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले फूड्स

What foods raise good cholesterol levels

  • बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने के लिए आप डाइट में फलियां,जैसे सेम,दाल और चना का सेवन कर सकते हैं। ये घुलनशील फाइबर और वनस्पति प्रोटीन से भरपूर होते हैं। घुलनशील फाइबर आपके पाचन तंत्र में एक जेल जैसा पदार्थ बनाता है,जो कोलेस्ट्रॉल से बंध जाता है और इसे आपके शरीर से फ्लश आउट कर देता है।
  • नट्स का सेवन भी बैड कोलेस्ट्रॉल का सफाया करने में मदद कर सकता है। नट्स में प्रचुर मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होती है,बादाम सहित अन्य नट्स में एल-अर्जिनिन प्रचुर मात्रा में होता है। ये प्रमुख अमीनो एसिड होता है जो नाइट्रिक ऑक्साइड के उत्पादन में मदद करता है। (दाल खाने से मिलते हैं ये फायदे)
  • नट्स में कोलेस्ट्रॉल के समान फाइटोस्टेरॉल होते हैं जो आपकी आंतों में इसके अवशोषण में बाधा डालते हैं इससे आपका कोलेस्ट्रॉल कम हो जाता है।
  • सेब बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है। सेब में पॉलीफेनोल्स नाम के यौगिक होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
  • सेब में पॉलीफेनोल्स नामक यौगिक होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर पर भी सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें-शरीर की सूजन दूर करने में मदद करेंगे ये फूड्स

garlic for cholesterol

  • लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक यौगिक कुल कोलेस्ट्रॉल और खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके कोलेस्ट्रॉल प्रबंधन में योगदान देता है। (हर रोज एक लहसुन खाने के फायदे)
  • साबुत अनाज जैसे ओट्स और बारली बीटा ग्लूकेन प्रदान करते हैं,एक घुलनशील फाइबर जो खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत ही प्रभावी हैं।

यह भी पढ़ें-सुबह उठने के बाद हरगिज न करें इन चीज़ों का सेवन, सेहत हो जाएगी खराब

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।