Fri Sep 25, 2026 | Updated 07:43 AM IST

सेहत के लिए फायदेमंद है अंडा, बस खाते समय ना करें ये गलतियां

अंडा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, इस दौरान आपको कुछ छोटी-छोटी गलतियों से बचना चाहिए, जिससे सेहत पर बुरा असर ना पड़े।  
Updated:- 2024-10-05, 11:34 IST
Mistakes to avoid with eggs

जो लोग हेल्थ कॉन्शियस होते हैं, वे अपनी डाइट में अंडे जरूर शामिल करते हैं। प्रोटीन से भरपूर अंडे सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। अंडे में सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं, जो उन्हें प्रोटीन का संपूर्ण स्रोत बनाते हैं। इसके अलावा, अंडे में विटामिन बी 12, विटामिन बी2, विटामिन डी और विटामिन ए व आयरन, फॉस्फोरस और सेलेनियम विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माने जाते हैं। 

अंडे में ओमेगा-3 फैटी एसिड व हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं, जो हृदय और मस्तिष्क हेल्थ का ख्याल रखती है। अंडे में मौजूद ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन जैसे एंटी-ऑक्सिडेंट आई हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालते हैं। अंडे की खास बात यह है कि यह आपके माइंड से लेकर बोन तक के लिए फायदेमंद है। बस जरूरी है कि इसका सेवन सही तरह से किया जाए। अंडों का सेवन करते समय अक्सर लोग कुछ छोटी-छोटी गलती कर बैठते हैं, जिसका नेगेटिव असर उनकी हेल्थ पर पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी अंडों का सेवन करते समय की जाने वाली कुछ गलतियों के बारे में बता रही हैं-

कच्चे या अधपके अंडे खाना

अंडे खाना सेहत के लिए काफी अच्छा है, लेकिन फिर भी आपको कच्चे या अधपके अंडे खाने से बचना चाहिए। कच्चे या अधपके अंडे खाने से साल्मोनेला संक्रमण का खतरा कइ गुना बढ़ जाता है। इससे आपको दस्त, उल्टी और बुखार जैसे फ़ूड पॉइज़निंग जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इसलिए, जब भी आप अंडे खाएं तो उन्हें सही तरह से पकाकर खाएं। अगर आप कच्चे अंडे से कुछ फूड आइटम्स बनाकर खा रहे हैं, तो यह अवश्य सुनिश्चित करें कि वे पाश्चुरीकृत हों।

Egg nutrition mistake qoute

इसे भी पढ़ें-दिन में रोजाना एक फल खाने से डायबिटीज हो सकती है कंट्रोल, एक्सपर्ट से जानें बेनिफिट्स

यॉक न खाना

Egg nutrition mistakes

कई बार लोग अंडा खाते हुए एग व्हाइट तो खाते हैं, लेकिन यॉक को बाहर कर देते हैं। लेकिन एग यॉक में बहुत अधिक पोषक तत्व होते हैं। एग यॉक में विटामिन ए, डी, ई, के, बी12 और फोलेट के साथ-साथ हेल्दी फैट्स, ल्यूटिन और कोलीन जैसे जरूरी एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपकी हेल्थ खासतौर पर ब्रेन पर अच्छा असर डालते हैं। ऐसे में जो लोग सिर्फ एग यॉक खाते हैं, वे अंडा खाते हुए भी उसका पूरा लाभ नहीं उठा पाते हैं।

गलत फूड कॉम्बिनेशन

अंडे को लोग कई अन्य फूड्स के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन गलत फूड कॉम्बिनेशन सेहत पर नेगेटिव असर डालता है। मसलन, अगर आप अंडे को हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड्स जैसे व्हाइट ब्रेड, 

शुगरी ड्रिंक्स आदि के साथ लेते हैं तो इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। साथ ही साथ, अंडे के पोषक तत्वों का अब्जॉर्बशन भी शरीर में सही तरह से नहीं होता है। इसलिए, जब भी आप अंडे खाएं तो आपको फूड कॉम्बिनेशन का खास ख्याल रखना चाहिए। कोशिश करें कि आप अंडे के साथ होल ग्रेन, एवोकाडो या सब्जियों आदि का सेवन करें।  

बहुत ज़्यादा अंडों का सेवन करना

Boiled egg mistakes

यह सच है कि अंडे सेहत के लिए बहुत अधिक फायदेमंद होते हैं, लेकिन इनका जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे आप सही तरह से संतुलित आहार नहीं ले पाते हैं। जब आप एक साथ बहुत सारे अंडे खाते हैं तो ना केवल आपका कैलोरी काउंट गड़बड़ा जाता है, बल्कि इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की भी शिकायत हो सकती है। कुछ व्यक्तियों में इससे हृदय रोग का जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए, अगर आप अंडे का सेवन कर रहे हैं तो हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह पर इनकी मात्रा को सीमित करें।  

इसे भी पढ़ें-नाभि पर हींग और सरसों का तेल लगाने से क्या होता है?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit-Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।