हम सभी ने हमेशा ही यह सुना है कि वेट लॉस करने के लिए अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। यहां तक कि वेट लॉस में डाइट और एक्सरसाइज की भूमिका 70 और 30 की होती है। इसका सीधा सा अर्थ यह है कि आप जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर आपकी हेल्थ और वेट लॉस जर्नी पर पड़ता है।
अधिकतर लोग वेट लॉस करने के लिए तरह-तरह के फैन्सी फूड खाते हैं या फिर वे इंटरनेट से तरह-तरह के वेट लॉस फूड की जानकारी हासिल करते रहते हैं। लेकिन अगर आप सच में बेस्ट रिजल्ट चाहती हैं तो यह आवश्यक होता है कि आप कुछ फूड कॉम्बिनेशन पर ध्यान दें। जी हां, ऐसे कई फूड्स होते हैं, जिन्हें अगर एक साथ खाया जाता है तो इससे आपको काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है और वजन कम करना भी काफी आसान हो जाता है। तो चलिए आज इस लेख में सेंट्रल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के ईएसआईसी अस्पताल की डाइटीशियन रितु पुरी आपको ऐसे ही कुछ फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बता रही हैं, जो बेहतर वेट लॉस में आपकी मदद कर सकती हैं-
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में जरूर खाएं लहसुन की 1 कली, दूर होंगी कई परेशानियां
उबला अंडा और सलाद का करें सेवन
अगर आप वेट लॉस करना चाहती हैं तो ऐसे में आप इवनिंग सलाद के रूप में उबले अंडे के साथ सलाद जैसे खीरा, टमाटर, पत्तागोभी आदि को मिक्स करके ले सकती हैं। इन सलाद मंे कैलोरी काफी कम होती है। यहां तक कि इन्हें नेगेटिव कैलोरी फूड कहा जाता है, लेकिन इनमें फाइबर काफी अच्छा होता है। वहीं अंडे में काफी अच्छी मात्रा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी 12 व विटामिन डी पाया जाता है। जब आप इन्हें एक साथ लेती हैं तो इससे आपको वजन कम में मदद मिलती है। आप शाम के समय दो बॉयल अंडे के साथ एक कटोरी सलाद का सेवन कर सकती हैं।
सब्जी के साथ दही
सब्जी के साथ दही का कॉम्बिनेशन वेट लॉस के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आप लौकी का रायता या खीरे का रायता ले सकती हैं। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो लंच में अपनी सब्जी के साथ एक कटोरी दही भी ले सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि आप दही में नमक ना मिलाएं। इसके स्थान पर आप इसमें पिंक सॉल्ट का इस्तेमाल करें। इससे शरीर में वाटर रिटेंशन नहीं होता है।
इसे जरूर पढ़ें- सर्दियों में खाएंगी ये 5 तरह के फूड्स तो नहीं होगी आयरन की कमी
ग्रीन टी के साथ नींबू व पुदीना
ग्रीन टी को फैट बर्न करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स व पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जो आपके फैट को ब्रेकडाउन करने में मदद करते हैं। यह आपके लिवर को बूस्ट करते हैं, जिससे आपके फैट को एनर्जी में बदलने में आसानी होती है। जब आप इसमें नींबू को शामिल करती हैं तो यह पेक्टिन व विटामिन सी देता है। साथ ही, मिंट फाइबर व विटामिन बी 5 रिच होता है। जिसके कारण जब इनका कॉम्बिनेशन एक साथ लिया जाता है तो यह आपको फुलर होने का अहसास करवाता है। इसके अलावा, यह आपके मेटाबॉलिक रेट को भी बेहतर बनाता है। आप नियमित रूप से दिन में एक कप इसका सेवन कर सकती हैं।
दाल रोटी या दाल राइस
आमतौर पर, लोग लंच में रोटी-सब्जी खाना बेहद पसंद करते हैं। लेकिन दाल के साथ रोटी या राइस खाना अच्छा है। आप लंच में रोटी, सब्जी, के साथ दाल का सेवन अवश्य करें। आप चाहें तो दाल के साथ चावल का सेवन भी कर सकती हैं। यह एक ऐसा कॉम्बिनेशन है, जो आपके शरीर को सभी अमीनो एसिड प्रदान करता है। जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
तो अब आप भी इन फूड कॉम्बिनेशन का सेवन करें और अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों