एसिडिटी से रहती हैं परेशान तो इन 3 तरीकों से मिल सकता है आराम

आज के समय में महिलाओं को अपच की बहुत ज्यादा समस्या होता है। मेंटल स्ट्रेस, गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। अपच के कारण महिलाओं को खाना खाने के बाद पेट दर्द और डकार आने की प्रॉब्लम होती है, साथ ही काफी देर तक असहज भी महसूस होता रहता है। इस समस्या की वजह से रात में खाना खाने के बाद नींद नहीं आ पाती। जिन लोगों इनडाइजेशन की समस्या रहती है, उन्हें हैवी और मसालेदार खाना खाने में और भी ज्यादा समस्या होती है। इस समस्या की वजह से महिलाओं को खाने-पीने में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है, क्योंकि जरा सी लापरवाही में उनके लिए समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है।
ये चीजें बढ़ा देती हैं अपच की समस्या

कई फूड आइटम्स अपच की समस्या बढ़ाने वाले माने जाते हैं। ऐसे में अगर आप पहले ही इस समस्या से जूझ रही हैं तो कुछ फूड आइटम्स जैसे कि एल्कोहल, सोडा ड्रिंक्स, कैफीन वाले ड्रिंक्स, चॉकलेट और खट्टे फल/खट्टे फलों के जूस आदि से आपको बचना चाहिए। ये चीजें एसिड रिफलक्स को बढ़ा सकती हैं। बेहतर होगा कि खानपान में आप इन चीजों के बजाय अन्य हेल्दी विकल्पों को चुनें।
इसे जरूर पढ़ें: कुदरती निखार पाने के लिए ये 5 चीजें अपनी डाइट में जरूर शामिल करें
अदरक की चाय है बेहतरीन ऑप्शन

अदरक की चाय पेट को आराम देती है और यह पेट के एसिड बनने की प्रक्रिया को भी धीमा कर सकती है। ऐसे में अगर आप अगर खुद को रीफ्रेश करने के लिए सोडा ड्रिंक्स पीना पसंद करती हैं, तो इसे छोड़कर अदरक की चाय अपना सकती हैं।
दही से मिल सकता है पेट को आराम

कई बार डेयरी प्रॉडक्ट्स से एसिडिटी की समस्या भी होने लगता है। ऐसी स्थिति में दही आपके पेट को राहत देता है और एसिडिटी की समस्या को प्रभावी तरीके से रोक सकता है। आप चाहें तो दही में शहद मिलाकर भी ले सकती हैं। इससे काफी राहत महसूस हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें:अपने बच्चे की सेहत बनाए रखने के लिए उसे दें संपूर्ण आहार
दूध को इस तरह से लें

अपच की समस्या में लो फैट और फैट फ्री वैराएटी वाला दूध राहत दे सकता है, लेकिन इस बात पर ध्यान दें कि फैट वाले हैवी दूध आपकी इनडाइजेशन की समस्या को बढ़ा भी सकता है। एसिडिटी को कम करने में आल्मंड मिल्क भी आपकी मदद कर सकता है।
ड्रिंक्स लेने के लिए ये तरीके अपनाएं
आप किस तरह से ड्रिंक्स ले रहे हैं, इस बात पर भी एसिडिटी का होना या ना होना निर्भर करता है। अपच की समस्या में राहत पाने के लिए किसी भी तरह की ड्रिंक्स लेते हुए ये टिप्स अपनाएं-
- पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ड्रिंक्स का सेवन करते रहें।
- देर रात में ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें
- कोई भी ड्रिंक लेने के बाद सीधे बैठें ताकि आप शरीर को उसे पचाने में आसानी हो।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।