समय से पहले सफेद हो रहे बालों के कारण ज्यादा नजर आती है उम्र? महंगे प्रोडक्ट्स में नहीं नानी मां के देसी नुस्खों में छिपा है हल

White Hair: आजकल बालों का झड़ना, पतले होना और समय से पहले सफेद होना आम बात हो गई है। अगर आपके बाल भी कम उम्र में सफेद हो रहे हैं, तो इन देसी नुस्खों से बालों को काला करने में मदद मिल सकती है।
image

उम्र से पहले बालों का सफेद होना आजकल महिलाओं के लिए आम समस्या बन गया है। आजकल कई कारणों के चलते 30 की उम्र के आस-पास ही काफी लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। कई लोगों को लगता है कि सिर्फ हेयर केयर ही बालों को वापिस काला करने के लिए काफी है। लेकिन, ऐसा नहीं है। अगर आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं और आप इन्हें कम करना चाहती हैं, तो इसके लिए डाइट और लाइफस्टाइल पर भी खास ध्यान देना होगा। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप प्री-मैच्योर ग्रे हेयर से परेशान हैं, तो इन नुस्खों से आपकी मुश्किल हल हो सकती है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

सफेद बालों को कम करने के आयुर्वेदिक उपाय

amla with honey and black peppet benefits

  • आंवला, भ्रंगराज और करी पत्ता को डाइट का हिस्सा बनाएं। ये सभी चीजें स्ट्रेस को कम करने, बालों की ग्रोथ को सुधारने और बालों के सफेद होने को कम करने में कारगर हैं। इनमें मौजूद विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स बालों के लिए फायदेमंद होते हैं।
  • नाक के दोनों नथुनों में गाय का घी डालें। ऐसा आपको सुबह ब्रश करने के बाद या रात को सोते समय करना है। इससे भी बालों की ग्रोथ और हेल्थ अच्छी होती है।
  • बालों की चंपी करना यानी तेल से मसाज करना जरूरी है। इससे हेयर फॉलिकल्स को पोषण मिलता है। आप किसी ऐसे हेयर ऑयल का इस्तेमाल करें जिसमें ब्राह्मी, आंवला, भ्रंगराज, नारियल तेल, गुड़हल, नीम की पत्तियां, करी पत्ता और अन्य ऐसी चीजें हों, जो बालों को फायदा पहुंचाती हैं।
  • गाय के घी के साथ आंवला, करी पत्ता और तिल के बीज खाएं।
  • जल्दी सोएं और कम से कम 8 घंटे की नींद लें। अच्छी नींद भी बालों के लिए जरूरी है।

यह भी पढ़ें-टूटते-झड़ते बालों से छूटेगा पीछा और मोटी-घनी बनेगी आपकी चोटी, रोजाना पिएं यह देसी जूस

hair wash with hot water

  • बालों को हमेशा हल्के गुनगुने पानी से या रूम टेम्परेचर वाले पानी से धोएं।
  • अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम करें। इससे बालों को बहुत फायदा मिलता है।
  • स्ट्रेस कम लें। तनाव, बालों के समय से पहले सफेद होने का मुख्य कारण है।

यह भी पढ़ें- White Hair: बालों के सफेद होने और झड़ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 2 चीजें

समय से पहले सफेद हो रहे बालों को कम करने में ये देसी नुस्खे मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP